स्कोडा स्लाविया को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 19 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। स्लाविया की कीमत में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
इन वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत
स्लाविया के Sportline 1.0 MT और Sportline 1.0 AT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 19 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। Prestige 1.0 MT वेरिएंट की कीमत 15 हजार रुपये बढ़ी है। वहीं, Signature 1.0 MT, Signature 1.0 AT, Monte Carlo 1.0 AT और Monte Carlo 1.5 DCT वेरिएंट अब 10 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। बाकी वेरिएंट्स की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
स्कोडा स्लाविया में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसका 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। जबकि, 1.5-लीटर इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है।
फेसलिफ्ट से पहले बढ़ी कीमत
स्लाविया की कीमत में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। नई कार में फ्रंट और रियर के डिजाइन में बदलाव, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और नए अलॉय व्हील जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। केबिन में भी नए फीचर्स और अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें कंपनी 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोनटेनमेंट सिस्टम भी देने वाली है। कार की फ्रंट सीट में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेशन भी दिया गया है। खास बात है कि रियर सीट्स में मसाज फंक्शन भी ऑफर किया जा रहा है।
दो टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे
स्लाविया में पहले से मौजूद 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन ही मिलेंगे। 1.0 TSI इंजन मैनुअल और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है। ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन को कुछ खास वेरिएंट्स में ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।
अगले साल आएगी स्कोडा सुपर्ब डीजल
स्कोडा ने कुछ हफ्तों पहले अपनी नई सुपर्ब डीजल को अनवील किया है। यह कार अगले साल भारत में लॉन्च होने वाली है। दुनिया भर में सुपर्ब को पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बेचा जाता है। हालांकि, भारत में इसके 2.0-लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन लगभग 150 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स लगा है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 9.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 222 kmph है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.