‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म रिलीज हुई जिसने पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़, शनिवार 27 जून को 20 करोड़, रविवार को 24.75 करोड़, सोमवार को 8.50 करोड़, मंगलवार को 9.25 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर एक हफ्ते में 93.15 करोड़ की कमाई की।
फिर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.50 करोड़, रविवार को 9.75 करोड़ के बाद सोमवार को 2.65 करोड़, मंगलवार को 3 करोड़, बुधवार को 2.35 करोड़, गुरुवर को 2.15 करोड़, शुक्रवार को 1 करोड़, शनिवार को 1.60 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ की कमाई कर के अब तक 129.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है और फिल्म ने अब तक 129.55 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इससे वेलकम 3 अब अपनी लागत निकाल कर मुनाफे की ओर बढ़ गई है। इस कारण अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर घिस घिस कर हिट हो गई है। बता दें कि फिल्म का गाना ‘घिस घिस’ पहले ही लोकप्रिय हो चुका है।
वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.