बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूब व्लॉगर बन चुकी हैं और अक्सर अपने व्लॉग में किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर की झलक दिखाती हैं। फराह खान अपने व्लॉग के नए एपिसोड में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के घर पहुंचीं। ‘छम्मक छल्लो’, ‘जी ले जरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘आंखों में तेरी’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘बलम पिचकारी’ जैसे गानों के लिए मशहूर विशाल ददलानी अब अपने फार्महाउस को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में विशाल ददलानी के पहाड़ों से घिरे फार्महाउस की झलक दिखाई, जिसमें एक बड़ा सा पूल भी था। खूबसूरत नजारों से घिरे इस फार्महाउस का लिविंग रूम अपर फ्लोर में है और पूल के पगल में खूबसूरत गार्डन भी है। इसी दौरान सिंगर ने अपने घर की सबसे खास और कीमती चीज भी दिखाई और बताया कि ये उनके दिल के कितने करीब है।
पहाड़ियों से घिरा विशाल ददलानी का लग्जरी फार्महाउस
फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में विशाल ददलानी के पुणे स्थित फार्महाउस की झलक दिखाई, जो खूबसूरत वादियों से घिरा है। पहाड़ियों से घिरा ये फार्महाउस एक डैम के किनारे पर मौजूद है। विशाल ददलानी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने ये फार्महाउस ‘ओम शांति ओम’ के बाद खरीदा था। दरअसल, विशाल ददलानी ने इस फिल्म के गाने कंपोज किए थे और साथ ही इसी फिल्म से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने बताया कि 2010 से 2013 के बीच उन्होंने रिट्रीट-कम-फार्महाउस बनवाया था। फराह ने बताया कि वह इस घर में कई बार आ चुकी हैं।
विशाल ददलानी के घर की सबसे कीमती चीज
इसी दौरान विशाल ददलानी ने अपने फार्महाउस के स्टूडियो में रखी सबसे कीमती चीज दिखाई, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। विशाल ने फराह को माइकल जैक्सन की साइन की तस्वीर दिखाई, जिसे देखते ही फराह खुश हो गईं। फराह, विशाल से कहती हैं- ‘तुम्हें क्या हो गया है, ये मुझे दे दो।’ विशाल बताते हैं कि माइकल जैक्सन का ये पोस्टर अब तक अनपैक था, जो उन्होंने फराह खान के सामने ही खोला है। उन्होंने बताया कि इस तस्वीर की कीमत उनके पूरे घर की कीमत के बराबर है। वह कहते हैं- ‘इसकी कीमत मेरे घर के बराबर है। दरअसल, इस पर उनके साइन हैं।’ विशाल बताते हैं कि उन्होंने एक ऑक्शन में इसे खरीदा था। इसके बाद फराह, माइकल जैक्सन को अपनी प्रेरणा बताते हुए उन्हें प्रणाम करती हैं।
दिलीप की बात ने किया हैरान
इसके बाद फराह खान दिलीप से पूछती हैं कि क्या वह इन्हें पहचानते हैं, तो दिलीप जवाब में कहते हैं- ‘जी, डांस करते हैं। ये मिथुन चक्रवर्ती जी हैं।’ ये सुनकर फराह और विशाल हैरान रह जाते हैं और फिर फराह मजाक में दिलीप से कहती हैं- अभी यहां से चले जाओ। दूसरी तरफ विशाल ददलानी पिछले दिनों जसलीन रॉयल से माफी को लेकर चर्चा में रहे। दरअसल, विशाल ददलानी ने 2025 में कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट के दौरान जसलीन रॉयल की परफॉर्मेंस के बाद जसलीन ‘बेसिक-टू-बैड सिंगर’ कहा था।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.