OTT Watch: पाकिस्तान में 4 बॉलीवुड फिल्में जमकर देखी जा रही हैं। हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के नाम और प्लॉट बता रहे हैं। इनमें से एक फिल्म 56 दिनों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है।
1.अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर है। अल्फा एक यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव रोल में नजर आए हैं। बॉबी देओल के अलावा फिल्म में अनिल कपूर नजर आए हैं। अल्फा में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। पाकिस्तान में ये फिल्म जमकर देखी जा रही है, लेकिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हुई थी। वहीं, फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 3.4 है। फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है।
2. कॉकटेल 2
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है शाहिद कपूर की कॉकटेल 2। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है। कॉकटेल 3 हफ्तों यानी 21 दिनों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आई हैं। ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। फिल्म को होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया है। कॉकटेल साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल को भी होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था।
3. मैं वापस आऊंगा
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ये फिल्म छठे नंबर पर है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी मैं वापस आऊंगा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म को भारत में काफी प्यार मिला है। मैं वापस आऊंगा पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर 28 दिनों यानी 4 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ , नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं। मैं वापस आऊंगा भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर में बिछड़े दो प्यार करने वाले लोगों की कहानी है।
4. इक्का
अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म इक्का 56 दिनों यानी 8 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इक्का एक कोर्टरूम ड्रामा क्राइम थ्रिलर फिल्म है। भारत में भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.