भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2026 के हाई-बोल्टेज मुकाबले में पहला ऐक्शन और रिएक्शन देखने को मिल चुका है। टॉस के वक्त दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है। भारतीय कप्तान ने ज्यादा दिलचस्पी टॉस के समय पाक कप्तान पर नहीं दिखाई। वीडियो के साथ पूरा घटनाक्रम पढ़ें- देखें।
टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, VIDEO
टॉस के बाद जैसे ही सिक्का पाकिस्तान की कप्तान के पक्ष में गिरा उन्हें प्रेजेंटर ने पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बारे में बात करने के लिए बुला लिया। कप्तान कौर पीछे हट गईं। बाद में उन्होंने भी प्रेजेंटर से बात की और कहा कि मैं चेज करने का मौका पाकर खुश हूं। आज के मुकाबले में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कप्तान कौरे से पूछा गया कि आज लक्ष्य का पीछा करने से खुश हैं? तब उन्होंने कहा- “बिल्कुल। इस टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन कर रही है और पहले गेंदबाजी करने का मौका मिलना अच्छा है।” लक्ष्य का पीछा करना कितना चुनौतीपूर्ण है? यह पूछे जाने पर दाएं हाथ की अनुभवी बल्लेबाज ने कहा “मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करते समय हमेशा खुद को थोड़ा समय देना और फिर अपने शॉट्स खेलना महत्वपूर्ण होता है। और मुझे लगता है कि पहले दो मैचों में हमने इस मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे।” टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150वीं बार कप्तानी करने पर बोलते हुए हरमन ने कहा- “शानदार उपलब्धि। लेकिन मुख्य बात यह है कि मैदान पर खुद का आनंद लेते रहें और यही सबसे महत्वपूर्ण है, मैं इसे बनाए रखने की कोशिश करती हूं।” आप किस स्कोर का पीछा करना चाहेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए कौर बोलीं- “हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, ताकि लक्ष्य का पीछा करते समय कोई दबाव न हो।” पिछले मैच से कोई बदलाव? “नहीं, हम उन्हीं प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।”
वहीं, पाकिस्तान की कप्तान बोलीं, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि हम यहां अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं।” क्या पिछले मैच का इस फैसले पर कोई असर पड़ा? यह पूछे जाने पर विपक्षी टीम की कप्तान ने कहा- “हां, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है, इसलिए हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे।” आपने बल्लेबाजी में आई अस्थिरता को कैसे दूर किया? इस सवाल का जवाब देते हुए फातिमा बोलीं, “हमने टीम के साथ अच्छी बातचीत की और हम पिच के अनुसार ही खेलना चाहते हैं।” कोई बदलाव? “नहीं, हमारी टीम वही है।”
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.