हरमनप्रीत कौर शनिवार को टी20 इंटरनेशनल में 150वें मैच में कप्तानी करने उतरीं। इसके साथ ही वह ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली कप्तान बन गईं हैं।
हरमनप्रीत 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। पुरुष और महिला क्रिकेट में अभी तक इस मुकाम तक कोई नहीं पहुंच सका है। महिला टी20 इंटरनेशनल में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने टीम के लिए 121 मैचों में की कप्तानी की है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की मेग लैनिंग ने बतौर कप्तान 100 मैचों में कप्तानी की। इंग्लैंड की हीथर नाइट ने 96 मैचों में टीम की कमान संभाली थी। रवांडा की डायन बिमेन्यिमाना ने 96 मैचों में टीम की कप्तानी की है।
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को एशिया कप टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। कप्तान के तौर पर यह उनका 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। दोनों टीमों ने मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
150* – हरमनप्रीत कौर
121 – चमारी अथापथु
100 – मेग लैनिंग
96 – हीथर नाइट
96 – डायने बिमेन्यिमाना
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के दौरान कहा, हम लक्ष्य का पीछा करने को लेकर खुश हैं। इस टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छा कर रही है और पहले गेंदबाजी करने का मौका मिलना अच्छी बात है।
भारत महिला टीम (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।
पाकिस्तान महिला टीम (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), सवाल ज़ुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.