पाकिस्तान महिला टीम शनिवार को भारत के खिलाफ मुकाबले में 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जबकि चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।
पाकिस्तान के बल्लेबाजी की कमर तोड़ी
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शवाल ज़ुल्फिकार और मुनीबा अली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। पांचवें ओवर में शेफाली वर्मा ने मुनीबा अली (13) रन को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में श्रीचरण ने गुल फिरोजा (शून्य) और शवाल जुल्फिकार (14) को आउट कर पाकिस्तान के शीर्षक्रम को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल सकीं। दीप्ति शर्मा की शानदार ऑफ स्पिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और अंपायर ने पगबाधा करार दिया। गेंद लेग-मिडिल स्टंप को लगती नजर आ रही थी, लेकिन फातिमा ने रिव्यू लेना भी उचित नहीं समझा।
प्रेमा रावत और श्रीचरण ने 3-3 विकेट लिए
ऐमान फातिमा (पांच) और उम्म-ए-हानी (6) के बीच तालमेल की कमी से पाकिस्तान को एक और झटका लगा। गलतफहमी के कारण फातिमा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद उम्म-ए-हानी भी खराब स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं। आठवें ओवर में श्रीचरणी ने आएशा जाफर (दो) रन का शिकार कर लिया। सदफ़ शम्स (तीन), उम्म-ए-हानी (छह) और नाश्रा संधू (शून्य) को प्रेमा रावत ने आउट किया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
19वें ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने तुबा हसन (नौ) रन का शिकार पाकिस्तान की पारी का 55 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्रीचरण ने तीन-तीन विकेट लिये। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। शेफाली वर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.