‘द रेबेल किड’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा अब न्यूयॉर्क में अपना डेरा जमा चुकी हैं। अपूर्वा ने MBA की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में एडमिशन लिया है। हालांकि, इस नए सफर की शुरुआत से पहले ही अपूर्वा के एडमिशन को लेकर ऑनलाइन अटकलें शुरू हो गई हैं। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि अपूर्वा ने डोनेशन के दम पर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है। इन दावों पर अब खुद अपूर्वा मखीजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए हालिया वीडियो में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि उन्हें उनके एकेडमिक और प्रोफेशनल अनुभवों के चलते एप्लीकेशन में मदद मिली है।
NYU में ‘डोनेशन’ से एडमिशन के दावों पर भड़कीं अपूर्वा मखीजा
अपूर्वा ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स दिखीं, जिनमें कहा गया है कि उन्हें उनके पैसों के दम पर एडमिशन मिला है। अपूर्वा ने इन दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अपने एकेडमिक रिकॉर्ड, काम के अनुभव के चलते एडमिशन मिला है। वह कहती हैं- ‘आप सब पागल हो गए हैं? पहली बात तो ये कि इतना डोनेशन देने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं और दूसरी बात ये कि यहां की फीस ही इतनी ज्यादा है कि ये डोनेशन जैसी ही लगती है। ऊपर से एक B-स्कूल के नजरिए से देखूं तो पढ़ाई-लिखाई के मामले में मेरा रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। मेरे पास जबरदस्त एक्सपीरियंस है और मैंने देश के कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है।’
रियेलिटी शोज में किया काम
अपूर्वा मखीजा ने रियेलिटी शोज और एक्टिंग में अपने अनुभव के साथ-साथ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बनाई ऑडियंस का जिक्र करते हुए कहा- ‘मैंने रियेलिटी शोज किए हैं और एक्टिंग भी की है। इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं औरर यूट्यूब पर 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। सच कहूं तो बिजनेस ये एक ऐसा बिजनेस है जो मैं पांच सालों से चला रही हूं। मेरी अपनी एक टीम है और मेरे अंदर एक और काबिलियत है और वो काबिलियत है इंटरव्यू देने की। मेरे अंडर लोग काम करते हैं, मेरी एक टीम है। मेरी इंटरव्यू स्किल्स बहुत अच्छी हैं। मुझे बस एक ही चीज अच्छे से आती है, बात करना। और हां, मैं यहां डोनेशन देकर नहीं आई हूं।’
अपूर्वा मखीजा और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद
अपूर्वा मखीजा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के उस एपिसोड में पैनलिस्ट थीं, जो रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी के चलते विवादों में घिर गया था। शो में एक कंटेस्टेंट के साथ बहस को लेकर अपूर्वा की भी आलोचना हुई थी। इस एपिसोड के वायरल होते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गए और शो में बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थीं। बाद में अपूर्वा ने बताया कि इस एपिसोड के बाद उन्हें जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिली थीं।
ये भी पढ़ेंः ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने वरुण धवन की वायरल स्माइल की उतारी नकल, निशांत तंवर ने एक्टर को किया रोस्ट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.