सूर्या और ममिता बैजू की फ़िल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफ़िस पर सफ़र अब लगभग खत्म हो गया है. इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और कुछ हफ़्तों तक इसने अपनी रफ्तार भी बनाए रखी.इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए लेकिन ये हिट का टैग हासिल नहीं कर पाई.. वहीं अब जानते हैं ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कमाई कितनी रही है?
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कमाई कितनी रही
तमिल फैमिली ड्रामा ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया.
- इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 206 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना थिएट्रिकल रन पूरा किया है.
- बता दें कि इसमें से 121.95 करोड़ रुपये इंडियन बॉक्स ऑफिस से आए.
- जबकि फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 6.85 मिलियन अमेरिकी डॉलर (65 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई की.
ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘हनुमान अंश’ हुई 150 करोड़ के पार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन
क्या ‘विश्वनाथ एंड संस’ सफल हुई?
खबरों के मुताबिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने भारत में सैकनिल्क के मुताबिक अपने थिएट्रिकल रन के दौरान 121.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है यानी इस फिल्म ने अपने बजट का 93.46% हिस्सा वसूल किया है और इसे 8.5 करोड़ रुपये या 6.54% का घाटा उठाना पड़ा है. पूरी तरह सफल होने के लिए, इसे पूरी लागत वसूलने के बाद कुछ मुनाफा कमाना था लेकिन सूर्या की यह फिल्म ‘फ्लॉप’ या नुकसान वाली फिल्म साबित हुई है.
सूर्या की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि ‘विश्वनाथ एंड संस’ ‘करुप्पू’ के बाद सूर्या की अब तक की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, फिर भी ये सफल नहीं हो पाई इससे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. इन सबके बीच बता दें कि सूर्या की अगली फिल्म ‘सीन’ है, जिसे ‘आवेशम’ के डायरेक्टर जिथु माधवन डायरेक्ट कर रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या की अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.
ये भी पढ़ें:-आ गया ‘हैवान’ का फर्स्ट रिव्यू, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.