……………………………………………………………………………………………………….
‘रामायण: पार्ट 1’ का बड़ा धमाका: भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया में होगी रिलीज़
रणबीर कपूर भव्य फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर बड़ा अपडेट आया
मेकर्स ने फैसला किया है कि यह पौराणिक फिल्म भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज़
होने से पहले, 5 नवंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में दस्तक देगी
नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को
दुनिया भर में 60,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज़ करने की तैयारी है
……………………………………………………………………………………………………….
‘श्रीमद्भागवतम’ पर बनेगी 7 फिल्मों की मेगा सीरीज़, 2027 में पहला पार्ट
सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने भारतीय पौराणिक महाकाव्य ‘श्रीमद्भागवतम’
पर 7 भागों वाली लाइव-एक्शन फिल्म सीरीज़ का ऐलान किया है।
इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग का नाम ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ रखा गया है
जिसे साल 2027 में बड़े पर्दे (IMAX/प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट) पर रिलीज़ किया जाएगा
फिल्म का टीज़र पोस्टर भी जारी कर दिया गया है
……………………………………………………………………………………………………….
सिर पर कपड़ा, सफेद दाढ़ी और बदले अंदाज के साथ दिखे अक्षय खन्ना
मुंबई में सामने आए वीडियो में अक्षय खन्ना कैफे से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं
इस दौरान उन्होंने बेहद साधारण कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था
अभिनेता कॉलर वाली टी-शर्ट और जींस में नजर आए
हालांकि उनके लुक की सबसे खास चीज उनके सिर पर बंधा सफेद कपड़ा था,
जिसने लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया
अक्षय ने हल्की दाढ़ी रखी हुई थी और उनकी टी-शर्ट में सनग्लासेस भी नजर आए
……………………………………………………………………………………………………….
‘नयी नवेली’ का टीजर रिलीज, यामी के नए अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल
फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है
टीजर में फिल्म की फैंटेसी दुनिया के साथ फैमिली ड्रामा,
ह्यूमर और एक्शन की झलक देखने को मिलती है
फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है
जबकि बालाजी मोहन ने इसका निर्देशन किया है
फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में नजर आएंगी
……………………………………………………………………………………………………….
Salim Khan को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित
62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
यह पुरस्कार उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने स्वीकार किया
जिन्होंने इस सम्मान और दर्शकों के प्यार के लिए बहुत आभार व्यक्त किया
देवेंद्र फडणवीस ने प्रभादेवी के रवींद्र नाट्य मंदिर में रानी को यह अवॉर्ड दिया
अभिनेत्री ने राज कपूर के नाम पर बने अवॉर्ड को पाने के बारे में बात की और
कहा कि अपने ही लोगों से मिली यह पहचान इस पल को और भी खास बनाती है
……………………………………………………………………………………………………….
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.