जेनिफर विंगेट कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। जेनिफर से अब हाल ही में पूछा गया कि शादी के बाद क्या उनकी लाइफ बदल गई है तो जानें उन्होंने क्या कहा।
शादी के बाद क्या बदल गई जेनिफर की लाइफ?
दरअसल, जेनिफर से पूछा गया कि क्या शादी के बाद उनकी लाइफ बदल गई या उनकी प्रायोरिटी बदली है तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, कुछ भी नहीं बदला है। बस मेरी शादी हुई है बाकी तो सब वही है।
जेनिफर का कहना है कि वह लाइफ में बैलेंस बनाए रखने में यकीन रखती हैं और जिन लोगों के साथ वह काम करती हैं, उनका ध्यान रखती हैं।
लाइफ में बैलेंस बनाकर रखती हूं
जेनिफर ने आगे कहा, ‘कुछ लोग होते हैं जो लाइफ में बैलेंस करके रखते हैं और मैं भी उनमें से हूं। मेरे लिए ये भी जरूरी है कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं चाहे टीवी हो, डिजिटल।’
मदरहुड पर क्या बोलीं जेनिफर
शादी और मदरहुड को लेकर बात करते हुए जेनिफर का कहना है कि शादी का मतलब ये नहीं कि आप अपना एक्टिंग करियर होल्ड पर डाल दो। वहीं मदरहुड को लेकर जेनिफर ने क्लीयर किया इसको लेकर कभी डिस्कशन ही नहीं हुआ है।
शादी के बाद इसलिए थोड़ा सोचना पड़ता है
जेनिफर ने आगे कहा, ‘बस ये है कि थोड़ी प्रायोरिटी बदली हैं। मुझे यह सोचना पड़ता है कि इस महीने मैं यहां हूं तो अगले महीने मैं वहां हूं।’
जेनिफर ने फिर लास्ट में कहा कि अब तक की जर्नी काफी प्यारी रही है और सभी को थैंक्यू बोलना चाहूंगी जिन्होंने इतना प्यार और बधाई दी।
जेनिफर की सीरीज शक
जेनिफर की सीरीज शक ट्रस्ट नो वन की बात करें तो ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को डी सिल्वा ने डायरेक्ट किया है। वहीं सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा, तहिर राज भसिन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास भी हैं।
कहां रिलीज होगी शक
शक ट्रस्ट नो वन अगर आपको देखनी है तो इसे नेटफ्लिक्स पर देखें। 24 सितंबर से सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी।
जेनिफर के टीवी करियर की बात करें तो वह लास्ट शो बेहद 2 में नजर आई थीं जो साल 2019-2020 तक आया था। फिल्म की बात करें तो लास्ट वह फिर से में नजर आई थीं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।
वहीं सीरीज में जेनिफर काफी एक्टिव हैं। लास्ट जिस सीरीज में वह नजर आई थीं वो है रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
जेनिफर के पॉपुलर टीवी शोज
जेनिफर के पॉपुलर टीवी शोज की बात करें तो वह कुसुम, कसौटी जिंदगी की, क्या होगा निम्मो का, कहीं तो होगा, संगम, जरा नच के दिखा, दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपनाह, बेहद 2 में काम कर चुकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.