Zee5 Film Ghamasaan: अरशद वारसी की फिल्म घमासान जी5 पर रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी पुलिस के एक खास मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
कास्ट: अरशद वारसी, प्रतीक गांधी, इशिता दत्ता
क्या है अरशद वारसी की फिल्म का प्लॉट?
आईपीएस आदित्य को बुंदेलखंड के इलाकों में शांतीपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए भेजा जाता है। आदित्य अपने साथ एक टीम लेकर जाता है। आदित्य जब बुंदेलखंड के इलाके में पहुंचता है तो उसे महाराज नाम के डकैत की कुख्यात कारनामों के बारे में पता चलता है। आदित्य का मिशन अब महाराज को उसके अंजाम तक पहुंचाना है। आदित्य महाराज को पकड़ने के लिए जाल बिछाता है।
कैसी है अरशद वारसी की फिल्म?
अरशद वारसी की घमासान एक अच्छी फिल्म है। इस फिल्म में आपको एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की अच्छी बात ये है कि कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा की फिल्म में जबरदस्ती एक्शन घुसाया गया हो। फिल्म का विजुअल टोन भी काफी अच्छा है।फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी अच्छा है।
कैसी है फिल्म में एक्टिंग?
फिल्म में अरशद वारसी एक खतरनाक डकैत की भूमिका में नजर आए हैं। खतरनाक डकैत की भूमिका में अरशद वारसी ने काफी अच्छा काम किया है। फिल्म में अरशद वापसी बुंदेलखंडी बोलते नजर आए हैं। अरशद वारसी डकैत की भूमिका में शानदार नजर आए हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस काफी डॉमिनेटिंग लगी है।
प्रतीक गांधी ने किरदार में फूंकी जान
प्रतीक गांधी की बात करें तो उन्होंने फिल्म में पुलिस ऑफिसर आदित्य का किरदार निभाया है। प्रतीक गांधी ने भी अपने रोल में जान फूंकी हैं। प्रतीक गांधी की एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आने वाली है। प्रतीक गांधी किसी लाउड पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर नहीं आए हैं, न ही वो फिल्म में भारी-भरकम डायलॉग बोलते नजर आए हैं।
इस फिल्म की यही खूबी है कि फिल्म कहीं भी बनावटी नहीं लगती है। फिल्म में सभी किरदारों ने अपने रोल को काफी नेचुरल रखा है। इसी वजह से फिल्म को देखने से ऐसा नहीं लगता है कि आप एक्टिंग देख रहे हैं। पर्दे पर सब असल सा लगता है।
फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे
प्रतीक गांधी और अरशद वारसी के अलावा फिल्म में इशिता दत्ता (आदित्य की पत्नी), राजपाल नौरंग यादव, हेमंत शर्मा (लखुआ), मुरारी कुमार (छोटा पटेल) जैसे कलाकार नजर आए हैं।
राजपाल यादव ने फिल्म में काफी अहम किरदार निभाया है। हालांकि, शुरुआत में एक बार राजपाल यादव आते हैं और फिर पर्दे से कहीं गायब हो जाते हैं, लेकिन फिल्म जैसे-जैसे क्लाइमेक्स की ओर पहुंचती है। राजपाल यादव का रोल अहम लगने लगता है।
फिल्म में क्या कर सकता है निराश?
फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है। तिग्मांशु धूलिया को गैंग्स ऑफ वासेपुर, पान सिंह तोमर और साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन सभी फिल्मों में जो एक चीज कॉमन है, वो है कि ये सभी फिल्में थोड़ा जल्दी रफ्तार पकड़ती हैं, घमासान में आपको इस चीज की कमी खल सकती है।
फिल्म जब शुरू होती है तो लगता है कि फिल्म जल्दी रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन बीच में फिल्म की रफ्तार थोड़ी स्लो लगती है। हालांकि, अगर आपको वो फिल्में पसंद हैं जो धीमे-धीमे कहानी को बिल्ड करती हैं, तो आपको ये फिल्म पसंद आएगी।
फिल्म देखें या नहीं?
इस फिल्म को चार स्टार इसलिए दिए हैं क्योंकि फिल्म शायद कुछ लोगों को थोड़ा स्लो पेस वाली लग सकती है, लेकिन फिल्म में तिग्मांशु धूलिया वाला टच जरूर देखने को मिला है। अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म देखें या नहीं, तो इसका जवाब है कि आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में अरशद वारसी ने डकैत के किरदार को अच्छी तरह निभाया है। प्रतीक गांधी की प्रेजेंस भी आपको पसंद आएगी। फिल्म को पर्दे पर अच्छी तरह उतारा गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.