बिग बॉस के आज के एपिसोड में काजी तौकीर का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। काजी का ड्रामा इतना बढ़ गया कि बिग बॉस ने सेट पर डॉक्टर को भेजा। डॉक्टर के पास जाकर काजी बोले कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे।
आसिफ खान के पोस्टर पर बरसते दिखे काजी तौकीर
काजी तौकीर पहले तो आसिफ खान के पोस्टर से बातचीत करते नजर आते हैं। वो आसिफ खान के पोस्टर से बात करते हुए अपनी भड़ास निकालते हैं। साथ ही वो कहते हैं कि दनिया जानती है कि वो जो कर रहे हैं नींद नहीं आना और ये सब…ये सब एक्टिंग है। वो आसिफ खान की तस्वीर से बात करते हुए इस बात पर भी नाराजगी जताते हैं कि आसिफ ने उनकी मां को गाली दी थी।
काजी की एक्टिंग ने घरवालों को हिलाया
काजी तौकीर इसके बाद कैमरा से बात करते हुए कहते हैं कि अब वो एक्टिंग करेंगे। वो कहते हैं कि अब उनके आंसू आ जाएंगे। उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए। काजी इसके बाद बिल्कुल गंभीर हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें दवाई चाहिए।
काजी के हाई वोल्टेज ड्रामा से घरवाले परेशान
काजी तौकीर कैमरा में पहले तो आराम से कहते हैं कि उन्हें दवाई चाहिए।इसके बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लग जाते हैं। वो बिग बॉस से कहते हैं कि उन्हें उनकी वाली ही टैबलेट्स ही चाहिए। बिग बॉस पर भड़के हुए काजी कहते हैं- आप बिग बॉस ही हो, भगवान नहीं हो। वो कहते हैं कि उन्हें स्टोर रूम में बुलाया जाए।
घरवालों को हुई काजी तौकीर की चिंता
काजी तौकीर को ऐसा करता देख सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं। पहले तो घरवाले काजी को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही काजी अपनी एक्टिंग को और आगे बढ़ाते जाते हैं, घरवाले उन्हें बिठाकर समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसके बाद बिग बॉस काजी काजी को स्टोर रूम में बुलाते हैं।
बिग बॉस को काजी के लिए भेजना पड़ा डॉक्टर
काजी जब स्टोर रूम में जाते हैं तो देखते हैं कि उनके लिए एक डॉक्टर आया हुआ होता है। डॉक्टर जब काजी से पूछते हैं कि उन्हें क्या हुआ है? काजी कहते हैं कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है, वो बस गेम खेल रहे हैं। काजी कहते हैं कि उन्होंने कैमरा पर भी ये बोला था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। ये खेल का हिस्सा है।
घरवाले बोले- ये विड्रॉल का नतीजा
काजी जब स्टोर रूम में होता हैं, उस वक्त घरवाले काजी की हालत के बारे में चर्चा कर रहे होते हैं। घरवाले कहते हैं कि ये एक्टिंग नहीं है, ये कुछ और ही है। इस बीच कुछ घरवाले कहते हैं कि काजी को विड्रॉल हो रहे हैं। इसपर गुल्लू कहते हैं कि बाहर चाहे कितना भी करो, यहां तो लिमिट होती है।
बता दें, काजी तौकीर एक सिंगर हैं। उन्हें साल 2005 में आए शो फेम गुरुकुल से घर-घर में पहचान मिली थी। काजी उस रियलिटी शो के विनर थे। काजी तौकीर बिग बॉस के घर में जैसी हरकतें कर रहे हैं, ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान वीकेंड के वार काजी को कैसे हैंडल करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.