अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर साइड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।
वैभव सूर्यवंशी बनेंगे भारत में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर साइड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में घरेलू मैदान पर डेब्यू किया था।
मोहम्मद नबी सबसे उम्र दराज खिलाड़ी
वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी होंगे, जो 41 साल के हैं। उनके नाम पहले से ही भारत में T20I खेलने वाले फुल मेंबर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। नबी इस सीरीज में भी अफगानिस्तान स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
श्रेयस अय्यर का सिरदर्द बढ़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम को चयन के एक सुखद सिरदर्द से गुजरना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद संजू सैमसन इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं और अभिषेक शर्मा व वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इसलिए अब श्रेयस और कोचिंग स्टाफ को यह तय करना होगा कि इन तीनों में से कौन दो प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे। का हिस्सा होंगे।
श्रेयस ने कहा, “टीम में इन तीनों खिलाड़ियों का होना एक लग्जरी है और तीनों अपने खेल में बेहतरीन हैं। यह मेरे लिए एक कठिन निर्णय होगा क्योंकि तीनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि जिसको भी मौका मिलता है, यह टीम के हित में होगा। जो खिलाड़ी XI से बाहर बैठते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं और कोच उनसे बात करूं और उन्हें आत्मविश्वास दूं कि जब भी उनका समय आएगा, उनको मौका मिलेगा।”
भारत-अफगानिस्तान टी20 स्क्वॉड
अफ़गानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदज़ई, नांगेयालिया खरोटी
इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.