IPS आशियाना चौधरी और उनके पति IAS अभिनव सिवाच की 80 के दशक के लुक वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस रेट्रो अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
“आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं”
सोशल मीडिया पर ‘दिल के मुसाफिर’ पोस्टर शेयर करते हुए आईपीएस आशना चौधरी ने एक बेहद विचारशील और रोमांटिक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं। यादों को नए सिरे से लिखना, बीते हुए समय को रोमांटिक बनाना, और जहां भी कहानी कमजोर लगे, वहां ड्रामा पर ड्रामा जोड़ते जाना।”
उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस और प्रतियोगी छात्र काफी रोमांचित हैं और कपल के इस रेट्रो अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
LBSNAA से शुरू हुई थी लव स्टोरी
आईपीएस आशना चौधरी और आईएएस अभिनव सिवाच दोनों ही 2022 बैच के अधिकारी हैं। दोनों की पहली मुलाकात मसूरी स्थित ‘लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी’ (LBSNAA) में फाउंडेशन कोर्स और ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और परिवार की रजामंदी से दिसंबर 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
लाखों का पैकेज छोड़कर सिविल सेवा में आने की मिसाल
IPS आशना चौधरी: मूल रूप से यूपी के हापुड़ जिले की रहने वाली आशना का जन्म बर्ष 1998 में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स (इंग्लिश) और फिर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में एम.ए करने वाली आशना ने यूपीएससी 2022 में ऑल इंडिया 116वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वे मथुरा में एएसपी पद पर तैनात हैं।
IAS अभिनव सिवाच: हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले अभिनव ने बी.टेक के बाद आईआईएम कलकत्ता (IIM) से एमबीए किया। लाखों रुपये का प्राइवेट जॉब पैकेज ठुकराकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया 12वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बने। यह अधिकारी दंपति आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवाओं के लिए न केवल प्रशासनिक सफलता, बल्कि पर्सनल लाइफ के संतुलन की भी एक बड़ी प्रेरणा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.