7th Pass Govt Jobs Jharkhand: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने देवघर जिले में होम गार्ड के 772 पदों पर भर्ती निकाली है। 7वीं व 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स-
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 772 पदों को भरा जाएगा, जिसको इस प्रकार बांटा गया है-
ग्रामीण होम गार्ड : 634 पद
शहरी होम गार्ड : 138 पद
इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, महिला कोटा के अंतर्गत 5 प्रतिशत पद विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
पात्रता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए न्यूनतम योग्यता 7वीं पास रखी गई है, जबकि शहरी होम गार्ड पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं (मैट्रिक) पास होनी अनिवार्य है।
आवासीय योग्यता: ग्रामीण पदों के लिए आवेदक को देवघर जिले के संबंधित प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। वहीं, शहरी पदों के लिए देवघर के शहरी क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।
आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
शारीरिक मानक और चयन प्रक्रिया
होम गार्ड भर्ती के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक मानक: सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और एससी/एसटी के लिए 157 सेमी होना आवश्यक है। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी तय की गई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें 1 मील (1.6 किमी) की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट गोला फेंक शामिल होंगे। प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
हिंदी लेखन परीक्षा: शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी, जिसका कुल 100 अंक और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 30 है। जो केवल अर्हकारी क्वीलिफाइंग नेचर की होगी।
तकनीकी दक्षता परीक्षा: शहरी तकनीकी पदों के लिए अलग से तकनीकी ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।
आवेदन शुल्क-
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट deoghar.nic.in / JAP-IT पोर्टल पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.