जो रूट मात्र 1 रन ज्यादा बनाकर मौजूदा WTC चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन हैरी ब्रूक को इस लिस्ट में पछाड़ा है। गिल-राहुल टॉप-5 में हैं।
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- जो रूट 16 मैचों की 30 पारियों में 47.11 की औसत के साथ 1272 बनाकर लिस्ट में पहले पायदान पर चल रहे हैं। उनके नाम इस चक्र में 5 शतक और 4 शतक दर्ज हैं।
- हैरी ब्रूक ने भी इस चक्र में 16 ही मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला। उन्होंने 45.39 की औसत के साथ 1271 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज है।
- भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इस चक्र में भी तक रूट और ब्रूक से 6 मुकाबले कम खेले हैं। गिल ने 10 मैचों में ही 68.26 की औसत के साथ 1024 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
- इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 954 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 2 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई है।
- भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 11 मैचों की 20 पारियों में 49 की औसत के साथ 931 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर हैं। राहुल ने इस चक्र में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
| जो रूट | 1272 |
|---|---|
| हैरी ब्रूक | 1271 |
| शुभमन गिल | 1024 |
| बेन डकेट | 954 |
| केएल राहुल | 931 |
एजबेस्टन में कैसे मिली इंग्लैंड को जीत
पाकिस्तान नौंवे नंबर के बल्लेबाज रजाउल्लाह खान के शानदार छक्कों की मदद से तीसरे टेस्ट को चौथे दिन तक खींचने में सफल रहा लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) के अर्धशतकों से आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज 3-0 से जीत ली।
पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
तीसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया जिन्हें मध्यम गति के गेंदबाज अब्बास ने विकेट के पीछे कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलियो गे भी LBW आउट हो गए।
रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.