उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती के लिए आज, 14 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। PET 2025 पास अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
कितने पदों पर निकली भर्ती? वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 132 पदों को भरा जाएगा।
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग: 30 पद
प्लांट प्रोटेक्शन : 16 पद
हॉर्टिकल्चर : 16 पद
एनिमल हस्बैंड्री : 14 पद
एग्रोनॉमी : 12 पद
महिला कल्याण : 9 पद
सहकारिता, पंचायत, सॉयल साइंस: 8-8 पद
इसके अलावा कृषि विस्तार, जनस्वास्थ्य और उत्पादन जैसे अन्य विभागों के पद भी शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा
PET-2025 स्कोर कार्ड अनिवार्य: उम्मीदवार का यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET 2025) में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड धारक होना अनिवार्य है। PET-2025 के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ बी.एससी. एग्रीकल्चर, बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग), बी.वी.एससी (पशुपालन), बी.एससी (होम साइंस/न्यूट्रिशन) या एम.ए./एम.कॉम/एम.एससी की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान है।
वेतनमान
सीनियर इंस्ट्रक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये का आकर्षक वेतनमान और अन्य सरकारी भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य तिथियां और आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 14 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क- सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए मात्र 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस निर्धारित है।
आवेदन की प्रक्रिया
- अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं।
- ‘Live Advertisement’ सेक्शन में Advt No. 21-Exam/2026 पर क्लिक करें।
- अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी/पर्सनल डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें।
- मांगी गई शैक्षणिक जानकारी भरें, 25 रुपये फीस जमा करें और फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.