पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर क्यूपिड लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 280 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 3 महीने में कंडोम बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम 79 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 221 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस स्टॉक का भाव 596 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, क्यूपिड लिमिटेड का 52 वीक हाई 298.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 38.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 37650 करोड़ रुपये का है।
5 साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का दाम 12127 प्रतिशत बढ़ा है।
1 लाख रुपये का निवेश करने वाले लोग बन गए करोड़पति
जिन निवेशकों ने इस आईपीओ पर चार साल पहले निवेशक किया होगा उनका रिटर्न अबतक 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गया होगा। वहीं, 3 साल पहले दांव लगाने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 66 लाख रुपये का फायदा हो चुका है।
1 पर 4 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी (Cupid Bonus Share Price)
इसी साल मार्च के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इससे पहले कंपनी के शेयर 2023 में भी एक्स-बोनस ट्रेड कर चुके हैं। तब कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया गया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2018 में बोनस शेयर दिया था। तब 5 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था। बता दें, 2024 में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?
क्यूपिड लिमिटेड को पहली तिमाही में 44 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। ऑपरेशनल रेवन्यू कंपनी का सालाना आधार पर 159 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का रेवन्यू 155 करोड़ रुपये रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.