अगर आप भी टोयोटा फैन हैं और ग्लांजा के फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। टोयोटा 14 अक्टूबर को अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लांजा का फेसलिफ्ट लाने वाली है।
नया 1.2 लीटर इंजन मिलेगा
नई ग्लांजा में मौजूदा 1.2-लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह 1.2-लीटर, थ्री सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 83hp की ताकत और 112Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा ग्लांजा में CNG मॉडल भी जारी रहने की उम्मीद है। इसमें करीब 70hp की ताकत वाला CNG इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
आगे के डिजाइन में होंगे बदलाव
ग्लांजा फेसलिफ्ट के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके आगे की तरफ नई ग्रिल और बदला हुआ फ्रंट बंपर दिया जा सकता है। वहीं, मौजूदा मॉडल में मिलने वाली लाइट, अलॉय व्हील और पीछे के बंपर को पहले जैसा ही रखा जा सकता है। टोयोटा और मारुति की पार्टनरशिप के चलते ग्लांजा का डिजाइन काफी हद तक बलेनो जैसा ही रहता है। फेसलिफ्ट में भी दोनों गाड़ियों के बीच बड़ा फर्क आगे के हिस्से में देखने को मिल सकता है।
ADAS समेत मिलेंगे कई नए फीचर्स
नई ग्लांजा में सबसे बड़ा बदलाव फीचर्स के मामले में देखने को मिल सकता है। इसमें Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वेंटिलेशन के साथ वायरलेस फोन चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स ऐड किए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें सनरूफ और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद नहीं है। केबिन का स्टैंडर्ड डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है।
कीमत में हो सकती है मामूली बढ़ोतरी
फीचर्स और नए इंजन को देखते हुए नई ग्लांजा की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अभी ग्लांजा की कीमत 6.73 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। फेसलिफ्ट के साथ इसमें मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है। नई ग्लांजा का मुकाबला बलेनो, टाटा ऑल्ट्रोज और हुंडई i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक से होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
