Ollie Robinson Test Bowling Average: ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 100वां विकेट लेते ही कमाल कर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने एक खास क्लब में एंट्री मारी, जिसमें जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
रॉबिन्सन और बुमराह ने 24वें टेस्ट में किया ऐसा
रॉबिन्सन ने जून 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। वह फिलहाल 24वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बुमराह ने भी करियर के 24वें टेस्ट में विकेट की सेंचुरी कंप्लीट की थी। उन्होंने यह कमाल सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जॉर्ज लोहमैन के नाम दर्ज है। लोहमैन ने सिर्फ 16 टेस्ट में ऐसा किया था। उन्होंने 1886 से 1896 के दौरान कुल 18 टेस्ट मैच खेले। रॉबिन्सन ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने पहले और दूसरे मुकाबले में 8-8 विकेट झटके थे। वह दोनों टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
पिछले 100 सालों में बेस्ट टेस्ट बॉलिंग औसत
19.34 – ओली रॉबिन्सन (100 विकेट)
19.79 – जसप्रीत बुमराह (234 विकेट)
20.39 – जॉनी वार्डल (102 विकेट)
20.53 – एलन डेविडसन (186 विकेट)
20.94 – मैल्कम मार्शल (376 विकेट)
20.97 – जोएल गार्नर (259 विकेट)
20.99 – कर्टली एम्ब्रोस (405 विकेट)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.