अगस्त 2025 में इसकी 36 यूनिट और जुलाई 2026 में इसकी 2 यूनिट बिकी थीं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं।
| फॉक्सवैगन मॉडल वाइज YoY सेल्स अगस्त 2026 | |||
|---|---|---|---|
| मॉडल | अगस्त 2026 | अगस्त 2025 | चेंज % YoY |
| वर्टूस | 1,301 | 1,674 | -22% |
| टाइगुन | 938 | 1,001 | -6% |
| टायरॉन | 42 | 0 | N.A. |
| टिगुआन | 2 | 8 | -75% |
| गोल्फ | 0 | 36 | -100% |
| टोटल | 2,283 | 2,719 | -16% |
| फॉक्सवैगन मॉडल वाइज MoM सेल्स अगस्त 2026 | |||
| मॉडल | अगस्त 2026 | जुलाई 2026 | चेंज % MoM |
| वर्टूस | 1,301 | 1,420 | -8.00% |
| टाइगुन | 938 | 1,225 | -23.00% |
| टायरॉन | 42 | 45 | -7.00% |
| टिगुआन | 2 | 23 | -91.00% |
| गोल्फ | 0 | 2 | -100.00% |
| टोटल | 2,283 | 2,715 | -16.00% |
फॉक्सवैगन गोल्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फॉक्सवैगन गोल्फ GTI में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) दिया है। ये इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे बिजली की गति से चलने वाले 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक FWD व्हीकल है। इसमें स्पोर्टी और पूरी तरह से इंडीपेंडेंड फ्रंट और रियर सस्पेंशन सेटअप है।
इसके डिजाइन की बात करें तो कार के फ्रंट बंपर में एक बड़ा हनीकॉम्ब पैटर्न वाला एयर डैम दिया है, जिसके दोनों ओर X-साइज की फॉग लाइट्स हैं। गोल्फ GTI के सामने के दरवाजों पर रेड कलर का ‘GTI’ बैज है जिसमें हेडलैम्प्स और ब्रेक कैलिपर्स को जोड़ने वाली एक पट्टी है। कार 18-इंच के एलॉय व्हील्स पर चलता है। इसमें पीछे की तरफ स्मोक्ड LED टेल-लाइट्स, एक प्रमुख रूफ स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स हैं।
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलेगा। इसके अलावा, कार में 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसमें GTI बैज के साथ लेदर-रैप्ड स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। इस कार को यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
