जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और उनके पूर्व साथी जेम्स एंडरसन हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 188 मुकाबले खेले। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच उतरते ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। उनके नाम अब टेस्ट में 169 मैच हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने टीम के लिए 168 टेस्ट मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने 168 मुकाबले खेले हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज में जो रूट उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भले ही बतौर कप्तान उनकी टीम ने दोनों मैचों में एकतरफा जीत हासिल की हो लेकिन रूट का बल्ला शांत रहा है। उन्होंने दो मैचों मं 94 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.