गणेश पूजा के लिए आजकल हर कोई ईको फ्रेंडली गणपति को स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए हम यहां पर बप्पा की मूर्ति घर पर आसानी से बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके को अपनाकर आप आटे और हल्दी से गणेश जी तैयार कर सकते हैं।
मैदा, हल्दी और चीनी से कैसे बनाएं गणपति
– बप्पा की मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत होती एक कटोरी मैदा, एक कटोरी हल्दी और एक बड़ा चम्मच चीनी पाउडर की। इसके अलावा आपको चाहिए होगा एक सूप पीने वाला चम्मच, दाल लेने वाली कलछी और एक फोर्क।
– मूर्ति बनाने के लिए एक कटोरे में तीनों चीजों को डालें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से आटे को गूंथ लें।
-आपको बिल्कुल चिकना आटा गूंथना है ताकी मूर्ति आसानी से बन जाए। अगर आटा चिपचिपा होगा तो मूर्ति बनाने में समस्या हो सकती है।
– एक फ्लैट सर्फेस के लिए या तो कोई नई प्लेट लें या फिर लकड़ी का एक टुकड़ा ले सकते हैं। जिस भी चीज को लें उसे सही तरह से साफ करें फिर मूर्ति बनाना शुरू करें।
-मूर्ति बनाने की शुरुआत बेस से करें। इसके लिए आटे का एक टुकड़ा लें और फिर उसे गोल करें। इसे टुकड़े को प्लेट पर रखें और फिर चपटा कर दें।
– अब एक सूप वाला चम्मच लें और इसके ऊपर नारियल का तेल लगा दें। अब आटे का एक और हिस्सा लेकर सूप वाले चम्मच के ऊपर रखें और फिर ओवल शेप दें। इस टुकड़े बप्पा का एक पैर तैयार होगा। ठीक इसी तरह एक और टुकड़ा लें और फिर इससे दूसरा पैर तैयार करें।
– अब इन दोनों पैरों को चपटे हिस्से पर रखें। इसे रखते समय एक बात का ध्यान रखें कि टुकड़े के पीछे दूसरे को उल्टा करके रखना है ताकि ऐसा लगे कि पैर फोल्ड हैं।
-पैर की प्लेसिंग करने के बाद फोर्क का इस्तेमाल करें और इससे पैरों पर हल्के हाथ से शेप दें। ऐसा करने से धोती की सिलवटें तैयार हो जाएंगी।
– अब गोल कलछी लें और इसमें आटा रखें और सही तरह से गोल करके इसमें चपटा करें। अब इस टुकड़े को पैरों के पीछे लगाएं। इससे बप्पा का पेट तैयार होगा।
– मूर्ती की छाती बनाने के लिए फिर से सूप वाले चम्मच का इस्तेमाल करके आटी की एक ओवल शेप बनाएं। इसे पेट के ऊपर रखें और बीच से हिस्सा बनाते हुए एक लाइन मार्क करें।
– आटे का एक छोटा टुकड़ा लें इससे दो बराबर हिस्सों में बांट लें और फिर सूप चम्मच की डंडी में एक-एक करके दोनों टुकड़ों को डालें और फिर हाथ बनाएं। इन्हें छाती के साइड से लगाएं। बहुत हल्के हाथों से दबाते हुए हाथों की सही से लगाएं।
-अब आटे का फिर से एक छोटा हिस्सा लें और फिर इसे गोल कर लें। इसी के साथ एक और हिस्से को लंबा करके रोल करें। इससे गोल किए टुकड़े पर लगा दें, इस सूंड को ऊपर की तरफ मोड़ दें। अब सिर को छाती के साथ अच्छी तरह से जोड़ दें।
– बप्पा के कान बनाने के लिए दो बहुत छोटी आते की लोई को लें और फिर इसे गोल करके चपटा कर लें। इसे चेहरे के दोनों तरफ लगाएं।
-पगड़ी बनाने के लिए आटे को चार छोटे हिस्से में बांटे और फिर दोल रोल को ऊपर की तरफ और दो को नीचे की तरफ सिर पर लगाएं। अब साइस में एक छोटी चोकोर शेप को लगाकर पगड़ी को पूरा करें।
– अब सफेद और काले रंग से मूर्ती की आंखे बनांएं और माथे पर लाल रंग का तिलक लगाएं।
– इसके अलावा फिनिशिंग देते समय एक हाथ को आशीर्वाद देते हुए सेट करें और दूसरे हाथ में मोदक रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.