iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत के बारे में नई लीक सामने आई है। एप्पल इवेंट शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले इन दोनों फोन की इंडिया प्राइस के बारे में जानकारी सामने आई है। 9 सितंबर यानी आज आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करने वाली है। इसे iPhone Duo के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। पहले इसे iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आ रही थी।
लॉन्च से पहले कीमत आई सामने
भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि iPhone 18 Pro को भारत में 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये होगी। वहीं, एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo/iPhone Ultra की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होगी।
Apple इस बार अपने प्रो मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रहा है। iPhone 18 Pro सीरीज को पिछले साल आई iPhone 17 Pro सीरीज के मुकाबले 10,000 रुपये महंगे में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, 2019 में कंपनी ने iPhone 11 Pro को 99,900 रुपये में लॉन्च किया था। हर साल कंपनी अपने प्रो मॉडल की कीमत में लगातार इजाफा करती जा रही है।
हार्डवेयर में भी होगा अपग्रेड
Apple ही नहीं अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों जैसे कि OnePlus, Samsung, Xiaomi, Google आदि ने इस साल लॉन्च हुए अपने डिवाइसेज को महंगे में उतारा है। रैम और मेमोरी कंपोनेंट की कीमतें बढ़ने की वजह से OEM को अपने फोन महंगे लॉन्च करने पड़ रहे हैं। iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी बड़ा बदलाव करने जा रही है। यह सीरीज 2nm चिप के साथ लॉन्च होने वाली एप्पल की पहली सीरीज होगी। इनमें A20 Pro चिप का यूज किया जाएगा। वहीं, फोन में छोटा डायनैमिक आईलैंड देखने को मिल सकता है। यह फोन 48MP के वेरिएबल अपर्चर वाले कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – 15 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi का 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कंफर्म हुई डेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.