Samsung Galaxy A07s लॉन्च हो गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G99+ चिपसेट और एंड्रायड 16 मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।
Samsung Galaxy A07s की कीमत
Samsung Galaxy A07s को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत JOD 119, यानी करीब 15,963 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल JOD 149, यानी लगभग 19988 रुपये में आया है। फिलहाल फोन Jordan में Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध है। भारत में फोन की कीमत कितनी होगी, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को Black, Green और Light Violet कलर में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A07s में मिलेंगे ये खास फीचर्स
1. Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Samsung ने फोन को IP54 रेटिंग भी दी है। इसका मतलब फोन धूल से कुछ हद तक सुरक्षित है और पानी के छींटों से भी बचाव मिलता है।
2. परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy A07s में MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 4GB RAM मिलती है, जबकि स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB ऑप्शन हैं। खास बात यह है कि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
3. कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A07s में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4. Samsung Galaxy A07s में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन USB Type-C पोर्ट के जरिए वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के मामले में Galaxy A07s काफी दिलचस्प है। फोन Android 16 बेस्ड One UI पर चलता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल का OS अपग्रेड देने का वादा किया है।
5. Galaxy A07s में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.