अगर आप कम खर्च में विदेश यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं और स्वर्ग जैसा खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो भारत का पड़ोसी देश नेपाल आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। नेपाल अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राचीन मंदिरों और हिमालय की गोद में बसे प्राकृतिक नजारों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की आबोहवा और शांति पर्यटकों का मन मोह लेती है। अगर आप जीवन में कम से कम एक बार जन्नत का अहसास करना चाहते हैं, तो नेपाल की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। नेपाल की खूबसूरती और वातावरण आपका मन मोह लेंगे।
1. पोखरा
पोखरा को नेपाल का पर्यटन की राजधानी कहा जाता है। यह शहर फेवा झील के किनारे बसा है, जहां बोटिंग करते हुए पानी में अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का प्रतिबिंब देखना एक अलौकिक अनुभव देता है। यहां आप सारंगकोट से सूर्योदय का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा यहां आप डेविस फॉल्स और वर्ल्ड पीस पैगोडा का आनंद ले सकते हैं। वहीं एडवेंचर लवर्स यहां पैराग्लाइडिंग, जिप-लाइनिंग और बंजी जंपिंग कर सकते हैं।
2. काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनूठा मिश्रण है। यहां के ऐतिहासिक दरबार स्क्वायर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण की बात करें तो यहां आप पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप और स्वयंभूनाथ घूम सकते हैं। यहां की स्थानीय बाजारों से आप पारंपरिक नेपाली हस्तशिल्प और हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं।
3. चितवन नेशनल पार्क
अगर आपको प्रकृति और वन्यजीवों से प्यार है, तो चितवन नेशनल पार्क की यात्रा आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह नेपाल का पहला राष्ट्रीय उद्यान है, जो गैंडों और बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। यहां आप जंगल सफारी, हाथी की सवारी और राप्ती नदी में कैनोइंग कर सकते हैं।
4. लुम्बिनी
भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां आकर जो शांति मिलती है, वैसी दुनिया में कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां आप माया देवी मंदिर, पवित्र पुष्करिणी तालाब और दुनिया भर के देशों द्वारा बनाए गए खूबसूरत बौद्ध मठ को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.