Samsung स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द सैमसंग के ढेर सारे फोन एकदम नए जैसे हो जाएंगे। यहां हम उन स्मार्टफोन्स के नाम बता रहे हैं, जो One UI 9 beta के लिए एलिजिबल हैं। लिस्ट में देखें आपके फोन को नया अपडेट मिलेगा या नहीं…
सैमसंग इन डिवाइस के लिए One UI 9 बीटा जारी कर सकता है:
Galaxy S series
– गैलेक्सी S25
– गैलेक्सी S25+
– गैलेक्सी S25 अल्ट्रा
– गैलेक्सी S25 FE
– गैलेक्सी S24
– गैलेक्सी S24+
– गैलेक्सी S24 अल्ट्रा
– गैलेक्सी S23
– गैलेक्सी S23+
– गैलेक्सी S23 अल्ट्रा
Galaxy Z series
– गैलेक्सी जेड फोल्ड 7
– – गैलेक्सी जेड फ्लिप 7
Galaxy A series
– गैलेक्सी A57
– गैलेक्सी A56
– गैलेक्सी A55
– गैलेक्सी A54
– गैलेक्सी A36
– गैलेक्सी A35
बीटा रोलआउट प्लान कई वजहों से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए ऊपर दी गई लिस्ट को फाइनल लिस्ट नहीं माना जाना चाहिए।
अच्छी खबर यह है कि वन यूआई 9 बीटा के एक्सपेंशन में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि सैमसंग ने पहले से ही अपने कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पर कई डिवाइस के लिए बीटा प्रोग्राम सेक्शन बनाए हैं, जिनमें गैलेक्सी S25 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 शामिल हैं। इन डिवाइसों को आने वाले दिनों में बीटा अपडेट मिलने की की संभावना है।
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च
हाल में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में चौथा फोन जोड़ लिया है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S26 FE की। यह फोन अगले महीने की शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट के जरिए दुनिया भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2000 सीरीज का चिपसेट है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इस फोन में 4,900mAh की बैटरी है जो वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। फोन में 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। बता दें कि गैलेक्सी S26 सीरीज में पहले से ही तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। नए फैन एडिशन मॉडल की कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं….
बस इतनी है Samsung Galaxy S26 FE की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 799 यूरो (लगभग 89,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले ऑप्शन (8GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 899 यूरो (लगभग 1,00,000 रुपये) है। आखिर में, सबसे महंगे 8GB + 512GB रैम और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,099 यूरो (लगभग 1,22,000 रुपये) है। भारत में इस फोन की कीमत अभी नहीं बताई गई है। यह नया फोन 4 सितंबर से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचियो जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.