भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत 30 अगस्त से होगी, जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीम के बीच में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में होगा। भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी वापस देश लौट आए हैं, जिसमें एक नाम तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का भी शामिल है जिनको दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने नॉर्थ जोन के स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। श्रीलंका के दौरे पर गुरनूर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन उनको दोनों ही टेस्ट मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब उनके पास दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में खुद को साबित करने का शानदार मौका रहने वाला है।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले कई तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
टीम इंडिया को अब अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलनी है जहां के हालात तेज गेंदबाजों के लिए काफी माकूल रहते हैं। ऐसे में उससे पहले बीसीसीआई कई तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अपनी नजरें बनाए हुए है, जिसमें एक नाम गुरनूर बरार का भी शामिल है। एक तरफ जहां आकिब नबी को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गुरनूर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले गुरनूर पिछली दो टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा तो हैं लेकिन उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अब उम्मीद की जा रही है कि गुरनूर को दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ जोन का हिस्सा बनाए जाने के बाद प्लेइंग 11 में भी शामिल किया जाएगा।
गुरनूर का ऐसा रहा है फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन
वनडे में डेब्यू कर चुके गुरनूर बरार ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेलते हुए 11 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 23 साल के गुरनूर बरार का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 19 मुकाबलों में खेलते हुए 25.24 के औसत से कुल 62 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के दौरे से पहले गुरनूर को पूरी तरह से तैयार रखने के लिए दलीप ट्रॉफी के अलावा रेड बॉल क्रिकेट से अन्य मैच भी उनके लिए काफी अहम रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.