मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर विराट कोहली मैदान पर होते तो कोलंबो टेस्ट का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में एनर्जी की कमी दिखी।
विराट कोहली को लेकर बोले कैफ
कैफ का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान की मौजूदगी और एनर्जी से मैच का पासा उनकी टीम के पक्ष में पलट जाता। लेकिन गिल की टीम अंतिम दिन तक मैच पर कंट्रोल रखने के बाद ऐसा नहीं कर सकी। श्रीलंका की टीम एक समय 16 रन की बढ़त और 4 विकेट हाथ में होने के बाद संघर्ष कर रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों उन्हें रोकने में असफल रहे और फिर 176 रनों की बढ़त मिलने पर दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”टेस्ट क्रिकेट खेलना हर किसी के बात नहीं। यह बहुत लंबा खेल है और आपको लगातार गेंदबाजी करनी पड़ती है। मुझे लगा कि अगर विराट कोहली जैसा कोई खिलाड़ी इस मैच में खेल रहा होता। मुझे लगा कि अगर इस मैच में विराट कोहली जैसे कोई खिलाड़ी होते, तो वे लगातार चिल्लाते और टीम को जगाए रखते। कई बार लगा कि हम चीजों को हल्के में ले रहे हैं, सोच रहे हैं कि बस गेंदबाजी करते रहो, हो जाएगा। गेंद इतनी टर्न कर रही है अपने आप हो जाएगा।”
कोहली खेल रहे होते, तो नतीजा कुछ और होता
उन्होंने आगे कहा, ”हमने खुद बहुत कम चीजें बनाईं। हमारी ऊर्जा का स्तर भी काफी कम था। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि अगर इस टेस्ट में विराट कोहली खेल रहे होते, तो नतीजा कुछ और होता। कारण यह है कि वे सबको कहते, ‘आओ सरफराज, आओ जयस्वाल’ और सोनल के पीछे भी पड़ जाते। हम किससे उलझ रहे थे? हम कुमारा के साथ टकराव में पड़ रहे थे।”
मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन देने का फैसला ‘उल्टा’ नहीं पड़ा क्योंकि यह फैसला स्थानीय मौसम और टीम के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर आउट करने के बाद भारत ने मेजबान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला किया। श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर से 13 रन पीछे रह गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.