ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। बता दें कि अगस्त में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग बेनिफिट दिए जा सकते हैं।
टाटा नेक्सन EV के बैटरी पैक और रेंज
नेक्सन EV में 45kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का कहना है कि नया बैटरी पैक 15% ज्यादा एनर्जी-डेंसिटी वाला है, इसलिए यह 40.5kWh यूनिट जितनी ही जगह लेता है, लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा है। इस तरह, इसकी ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km है, जो 40.5kWh यूनिट की तुलना में 24km ज्यादा है। टाटा का कहना है कि नेक्सन EV 45 के लिए रियल-वर्ल्ड C75 साइकिल रेंज लगभग 350 से 370km है। ब्रांड के C75 चक्र को लगभग रियल वर्ल्ड की ड्राइविंग रेंज का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया जाता है।
रियल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो 7.9km/kWh की एवरेज सिटी इफिसियंसी और 7.67km/kWh की एवरेज हाईवे इफिसियंसी हासिल की। इसके चलते फुल चार्ज पर 350Km (सिटी और हाईवे) रेंज प्राप्त हुई। इसकी तुलना में 40.5kWh वर्जन से 273Km की रेंज मिली। ये टेस्टिंग ईको मोड में की गई। जहां टॉर्क कुल आउटपुट के लगभग 70% तक सीमित है। इसकी टॉप स्पीड भी सीमित है। रीजन ब्रेकिंग को शहर में लेवल 2 और हाईवे पर लेवल 1 (सबसे कम अग्रेसिव) पर सेट किया गया था।
बड़ी बैटरी के साथ, अपडेटेड नेक्सन ईवी 5hp अधिक बनाता है। इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ है। 10 से 80% से चार्ज होने का समय भी 40.5kWh यूनिट के 56 मिनट के बजाय 48 मिनट रह गया है। नेक्सन ईवी को क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड + और रेड डार्क फॉर्म में खरीदा जा सकता है। इसे BNCAP भारतीय बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा XUV 400 से होता है। इसके अलावा, MG विंडसर EV, हुंडई क्रेटा इलेकट्रिक, मारुति सुजुकी ई-विटारा को भी ये टक्कर देती है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाला ओणम डिस्काउंट सिर्फ केरल के ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा 15 अगस्त और रक्षाबंधन के मौके पर भी कंपनी अलग-अलग राज्यों में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है। इसके लिए आप शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट का पता लगा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.