Abishek Porel Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। सोमवार को देर रात हुगली पुलिस ने 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 3 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
हुगली ग्रामीण SP कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 346/26 (BNS की धाराओं और IT एक्ट की धारा 66E/72 के तहत) के सिलसिले में मुख्य आरोपी अभिषेक पोरेल (क्रिकेटर) को दम दम पुलिस स्टेशन इलाके के एमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया है।
अभिषेक पोरेल पर यौन शोषण का आरोप
अभिषेक पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसने उन पर बलात्कार, शारीरिक उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। इससे पहले जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शादी के झूठे वादे के तहत उसका यौन शोषण किया गया था। मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, मेडिकल छात्रा ने कहा कि वह और पोरेल पिछले तीन वर्षों से रिश्ते में थे। हालांकि, पिछले साल मतभेद सामने आए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे खुद को दूर करना शुरू कर दिया और अंततः उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.