इसमें एडवांस्ड प्लीओस सुइट होने की उम्मीद है, जिसमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों तरह के कम्पोनेंट्स शामिल हैं। इसकी एक खास बात बड़ी 17-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन है। यह एंड्रॉयड-बेस्ड सिस्टम पर चलेगी, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन जैसा आसान एक्सपीरियंस मिलेगा।
न्यू जेन हुंडई टक्सन का डिजाइन
हुंडई अपनी ‘Sensuous Sportiness’ डिजाइन फिलॉसफी से बदलकर पूरी तरह से नई ‘Art of Steel’ डिजाइन फिलॉसफी अपना रही है। यह 5वीं जेन की टक्सन के फ्रंट लुक में साफ तौर पर दिखता है। सीधा फ्रंट और शार्प लाइन्स इसे एक शानदार लुक देती हैं। ऐसा लगता है कि ऊपर की तरफ एक LED स्ट्रिप है जो वर्टिकली लगे DRLs को जोड़ती है, जिससे एक खास ‘H’ आकार का डिजाइन बनता है।
नई टक्सन में क्लैमशेल बोनट है, जो इसके बॉक्सी लुक के साथ अच्छा लगता है। फ्रंट का मुख्य डिजाइन अप्रोच नई सेंटा फे जैसा ही लगता है। हेडलाइट्स नीचे की तरफ लगी हैं, जैसा कि आने वाली पैलिसेड में देखा गया है। भारतीय बाजार में पैलिसेड हाइब्रिड के 2028 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
नई टक्सन के अन्य फीचर्स में चौकोर व्हील आर्च और बॉडी क्लैडिंग शामिल हैं। पहले टेस्ट म्यूल के फोटोड में 5वीं पीढ़ी की टक्सन नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स के साथ दिखी थी। इसके ORVMs भी नए हैं और डुअल-टोन फिनिश में आते हैं। मौजूदा मॉडल के कर्व वाली पैनलिंग और रूफ डिजाइन की जगह अब शार्प, जियोमेट्रिक शीट-मेटल फोल्ड्स ने ले ली है। रूफ में हल्का सपाट ढलान है, जो SUV के स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाता है।
न्यू जेन हुंडई टक्सन का इंटीरियर
इंटीरिय की बात करें नई टक्सन में एडवांस्ड प्लीओस (Pleos) सुइट होने की उम्मीद है, जिसमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों तरह के कम्पोनेंट्स शामिल हैं। इसकी एक खास बात बड़ी 17-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन है। यह एंड्रॉयड-बेस्ड सिस्टम पर चलेगी, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन जैसा आसान एक्सपीरियंस मिलेगा। प्लीओस कई फंक्शन्स और कंट्रोल्स को एक ही स्क्रीन पर एक साथ लाता है।
ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन आदि देखने के लिए एक छोटा 9.9-इंच का डिजिटल क्लस्टर भी दिया गया है। बेहतर इस्तेमाल के लिए, नई टक्सन में ऑडियो और AC कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन और नॉब दिए गए हैं। Gleo AI असिस्टेंट की मदद से यूजर्स नैचुरल लेंग्वेज में कमांड देकर कई तरह के काम कर सकेंगे। इससे सामने सड़क पर ध्यान बनाए रखने में मदद मिलेगी।
न्यू जेन हुंडई टक्सन का इंजन
नई टक्सन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और PHEV, दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसका स्टैंडर्ड इंजन नेक्स्ट-जेनरेशन TMED-II हाइब्रिड आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। नई टक्सन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और PHEV वर्जन में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
PHEV वर्जन में ज्यादा पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ी बैटरी होगी। उम्मीद है कि इसकी ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज लगभग 100 km होगी। परफॉर्मेंस N वैरिएंट की भी चर्चा है, जिसमें 300+ hp वाला AWD टर्बो-हाइब्रिड सेटअप मिल सकता है। भारत में अभी बिक रही टक्सन के साथ मिलने वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन शायद बंद कर दिया जाएगा। नई टक्सन में लेवल 2.5 ऑटोनॉमस ड्राइविंग की कैपेसिटी होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.