एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट सेमीफाइनल्स का शेड्यूल तय हो गया है। बारिश और गीले मैदान की वजह से क्वार्टर फाइनल के सभी मैच रद्द हो गए और किसी भी मैच का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में खराब मौसम के कारण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को उनकी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है, जबकि कम रैंकिंग वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही अब ये भी साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में अब किन-किन टीमों का आमना-सामना होगा।
चारो क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से हुए रद्द
एशियन गेम्स 2026 में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होना था, जबकि दूसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना था। वहीं तीसरा मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच और चौथा मुकाबला बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेला जाना था। हालांकि बारिश की वजह से चारों ही क्वार्टर फाइनल मैच रद्द कर दिए गए और किसी भी मैच में टॉस तक नहीं हो सका। ऐसे में जिन टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी, वे बेहतर रैंकिंग की वजह से बिना कोई मैच खेले सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच?
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 1 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच उसी दिन सुबह 10 बजे से होगा। वहां के स्थानीय समय के हिसाब से भारत का यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। सभी मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। अब देखना ये होगा कि सेमीफाइनल मैच में किन टीमों को जीत मिलती है।
भारतीय महिला टीम जीत चुकी है गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वुमेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन में फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 147 रनों से हरा दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं श्रीलंका की टीम फाइनल हारने के बाद सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही। वहीं पाकिस्तान वुमेंस टीम ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
यह भी पढ़ें:
एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर
17 साल के खिलाड़ी ने यूथ टेस्ट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.