दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने इस महीने के आखिर से शुरू हो रही टी-20 ट्राई सीरीज और फिर सितंबर में नमीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। टीम भी बदली हुई है।
नामीबिया टूर के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान) ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन।
मार्को जानसेन के जुड़वा भाई का टीम में हुआ चयन
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी मार्को जानसेन के जुड़वां भाई ऑलराउंडर डुआन जानसेन को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय जानसेन ने दक्षिण अफ्रीका की दोनों घरेलू व्हाइट बॉल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।
पहली बार वनडे और टी-20 मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी
ऑलराउंडर ईथन बॉश टीम में शामिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। वहीं, कॉनर एस्टरहुइजेन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे क्रिकेट में मौका मिला है। जॉर्डन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम में हैं।
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ने बताया क्यों एक ही टीम चुनी गई
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा, “हमने दोनों सीरीज के लिए एक ही टीम का चयन किया है, क्योंकि हमें लगता है कि हमारे पास सभी डिपार्टमेंट के लिए पर्याप्त खिलाड़ी हैं और यह खिलाड़ियों को अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव को बढ़ाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। हमने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कॉनर और नकोबानी की क्षमताओं की झलक देखी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि जॉर्डन उस सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे, इसलिए हम उन्हें इस स्तर पर एक और मौका मिलते देखने के लिए उत्सुक हैं।” उन्होंने आगे कहा “इस दौरे ने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। डुआन उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिन्होंने टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।” कप्तान के बारे में बात करते हुए कोच ने कहा “ब्योर्न एक अनुभवी खिलाड़ी और अच्छे लीडर हैं, जिन्होंने लायंस की सफलतापूर्वक कप्तानी की है। हमें इस टीम का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।”
टी20I ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल
28 अगस्त, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
29 अगस्त, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
31 अगस्त, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
1 सितंबर, जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
3 सितंबर, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
4 सितंबर, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
6 सितंबर, फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी), नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।
नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे मैच, 9 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
दूसरा वनडे मैच, 11 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
तीसरा वनडे मैच, 13 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
*तीनों वनडे मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.