कितना है मार्केट कैप
जनवरी 2025 में स्वान डिफेंस के शेयरों का दाम 42 रुपये था। 10 अगस्त को यग 2749 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यानी इतने सालों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 6500 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 13318 करोड़ रुपये का है।
शेयरों में तेजी के पीछे की वजह क्या है (Swan Defence Share price)
स्वान डिफेंस के शेयरों में उछाल के पीछे कई कारण हैं। कॉरपोरेट रिस्ट्रक्चरिंग, एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने के साथ-साथ मौजूदा स्तर पर कंपनी के वैल्यूएशन की वजह से स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा लेवल पर नए निवेश से बचना बेहतर रहेगा। उनका मानना है कि नए निवेश के लिए कंपनी के शेयरों में गिरावट का इंतजार करना सही रहेगा।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी
पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 34.50 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कुल इनकम 440 करोड़ रुपये रहा। हाल ही में कंपनी को 251 करोड़ रुपये से 750 करोड़ रुपये की कीमत का वर्क ऑर्डर मिला था। जनवरी से यह कंपनी को मिलने वाला चौथा एक्सपोर्ट ऑर्डर है। मौजूदा समय में डिफें कंपनी के पास करीब 5000 करोड़ रुपये का काम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.