अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला कल्पना चावला का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का एक कभी न खत्म होने वाला सोर्स है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे बुलंद हों और सपनों में उड़ान हो, तो साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोग भी अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। हरियाणा के करनाल जैसे छोटे शहर से निकलकर नासा तक का सफर तय करने वाली कल्पना ने साबित किया कि आपकी मंजिल यह तय नहीं करती कि आप पुरुष हैं या महिला। सफलता केवल आपकी मेहनत, लगन और योग्यता देखती है। कल्पना को बचपन से ही आसमान में उड़ते जहाजों को देखना और उनके चित्र बनाना पसंद था। उन्होंने अपने इस जुनून को कभी धुंधला नहीं होने दिया। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग चुनी और अपने प्यार को ही अपना करियर बनाया। जब आप अपने काम से प्यार करते हैं, तो सफलता खुद-ब-खुद आपके कदम चूमती है। यहां हम कल्पना चावला के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाने में मदद कर सकती है। यहां पढ़ें कल्पना चावला के मोटिवेशनल कोट्स।
- सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए आप किसी से भी लड़ने की हिम्मत और साहस रखें। अगर आपकी मंजिल अंतरिक्ष भी है, तो मेहनत और विश्वास आपको वहां तक पहुंचा सकते हैं।
- छोटे शहर या घर में पैदा होना आपकी पहचान नहीं तय करना बल्कि आपकी मेहनत और सोच आपको अलग पहचान दिलाती है। अगर आपको कुछ हासिल करना है, तो उसके लिए जुनून होना जरूरी है।
- असंभव या नामुमकिन जैसे शब्द सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो जिंदगी में कोशिश करने से पहले ही हार मानना चुनते हैं। जो लोग लगातार कुछ सीखते हैं, उनके लिए हर सीमा एक नई शुरुआत होती है। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले उसके खराब परिणाम के बारे में ना सोचें।
- आसमान की ऊंचाई को छूना चाहते हो तो पहले अपने मन का डर खत्म करो और सोच के बंद दरवाजों को खोलों। जब सोच बड़ी होती है, तब आसमान छोटा लगने लगता है।
- जब आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं, तो रास्ते की मुश्किलें आपको रोक नहीं सकतीं, बल्कि और मजबूत बना देती हैं। हमेशा लक्ष्य को तय करने के बाद उन्हें पूरा करने के लिए पूरी तरह से खुद को झोंक दो।
- सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और सफलता जीवन के किसी भी पड़ाव में पा सकते हैं। जब भी ठान लो, वही सही समय है शुरुआत का और आपको सफल बनने से फिर कोई नहीं रोक सकता।
- असफलता अंत नहीं, एक सीख है जो अगली उड़ान को और सुरक्षित और मजबूत बनाती है। दुनिया आपको रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली ताकत है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.