सोनाक्षी की इस नाराजगी के पीछे एक हालिया घटना है। कुछ दिन पहले उनके माता-पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। जब वे बाहर निकलकर कार में बैठने की कोशिश कर रहे थे, तो पैपराजी ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया था और रास्ता नहीं दिया था। माता-पिता के साथ हुई इस परेशानी से माना जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी आहत थीं। इसी कारण उन्होंने रिसेप्शन के बाहर पैपराजी को सख्त चेतावनी दी है।
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’ और ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की ‘दहाड़’ का दूसरा सीजन पाइपलाइन में है। अभिनय के अलावा सोनाक्षी इन दिनों यूट्यूब पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके चैनल पर 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जहां उनके मेकअप और स्किनकेयर वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। इसके साथ ही अपने पति जहीर इकबाल के साथ उनके वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.