एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। एक दिन पहले एनसीपी शरद पवार पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की थी। ये मुलाकात सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन को लेकर किया गया था। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गईं कि शरद पवार गुट भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकता है। एनसीपी मंत्री बोले- अभी कुछ नहीं कहा जा सकता एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। फिलहाल सिर्फ अफवाहें और अटकलें हैं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 22 जुलाई को सुप्रिया सुले और शरद पवार पीएम से मिले थे पिछले पांच दिनों में भाजपा के नेताओं के साथ यह सुप्रिया सुले की दूसरी अहम मुलाकात थी। इससे पहले 22 जुलाई को उन्होंने शरद पवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा था। यह बैठक करीब 20 मिनट चली थी। बैठक को लेकर शरद पवार ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में कहा- NEET परीक्षा के पेपर लीक, इसके खिलाफ छात्रों के आंदोलन, आंदोलन के दौरान पुलिस के गलत व्यवहार और छात्रों पर दर्ज आपराधिक मामलों समेत कृषि क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात की 4 तस्वीरें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.