इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates | सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार रिकवरी! कच्चे तेल में नरमी और FIIs की खरीदारी से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला
टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, सन फार्मास्युटिकल्स और आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में था। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,812.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इसे भी पढ़ें: विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, US Dollar के सामने 94.26 पर पहुंचा
बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 373.93 अंक और एनएसई निफ्टी 141.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.