- कॉपी लिंक
अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं…
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिनिमम ₹1000 निवेश
- टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
- इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

कहां कितने समय में पैसा होगा डबल?
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में अधिकतम ब्याज 7.5% मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने का समय लगेगा।
क्या है रूल ऑफ 72?
फाइनेंस का यह खास नियम है रूल ऑफ 72। इससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा। अगर आपको किसी स्कीम में सालाना 8% ब्याज मिलता है तो ऐसे में आपको रूल ऑफ 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।
5 साल के लिए निवेश करने पर मिलता है टैक्स छूट का फायदा
टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। यानी आपकी कुल सालाना इनकम से ये कमाई घटा दी जाती है। हालांकि ये फायदा तभी मिलेगा जब आप पुरानी इनकम टैक्स रिजीम के तहत ITR फाइल करते हैं।
अकाउंट कौन-कौन खोल सकता है?
ये अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में कोई भी खोल सकता है:
- सिंगल अकाउंट: कोई भी वयस्क।
- जॉइंट अकाउंट: 2 या 3 लोग मिलकर (जैसे तुम और तुम्हारी पत्नी)।
- नाबालिग के लिए: 10 साल से बड़े बच्चे खुद ऑपरेट कर सकते हैं, या माता-पिता उनके लिए खोल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
