Samsung Galaxy A सीरीज में जल्द एक बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म हुए हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy A18 4G को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कंपनी फोन का 5G मॉडल भी पेश कर सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky पर जानकारी दी है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ कलर वेरिएंट्स का भी पता चला है।
यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फोन के रैम की डिटेल गीकबेंच पर रिवील नहीं की गई है। टिप्स्टर के मुताबिक, यह फोन ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर में आ सकता है। गीकबेंच पर इस फोन को मॉडल नंबर SM-A185G के नाम से लिस्ट किया गया है।
Android 17 के साथ होगा लॉन्च?
गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 4GB रैम दिया जा सकता है। गीकबेंच पर इसे सिंगल कोर में 745 और मल्टी-कोर में 2,073 का स्कोर मिला है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A17 4G में भी कंपनी ने यही चिपसेट यूज किया है। यह फोन Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 पर काम करेगा।
Samsung Galaxy A18 4G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। टिप्स्टर ने फोन का कैमरा डिटेल शेयर नहीं किया है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बजट फ्रेंडली फोन के अलावा Samsung ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Galaxy S26 FE (Fan Edition) फोन लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Galaxy S26 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल डिवाइस है। फोन में 4900mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कंपनी ने भारत में इसकी कीमत फिलहाल रिवील नहीं की है।
यह भी पढ़ें – भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Find X10, BIS पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 200MP कैमरा?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.