स्टार प्लस के सीरियल ‘सैराब’ में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद लीड एक्टर रोहित चंदेल को मेकर्स ने रिप्लेस कर दिया है। शो की शूटिंग प्रभावित होने के कारण अब रोहित की जगह ‘अनुपमा’ फेम सागर पारेख मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अनुपमा फेम सागर पारेख करेंगे रोहित को रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित चंदेल जेल में होने के कारण अपने काम के कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स नहीं चाहते कि इस बड़े विवाद और एक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण शो की टीआरपी पर कोई बुरा असर पड़े। इसलिए मेकर्स ने रातों-रात रोहित को रिप्लेस करने का कड़ा कदम उठाया है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस रोल के लिए ‘अनुपमा’ सीरियल में नजर आ चुके मशहूर एक्टर सागर पारेख को फाइनल कर लिया गया है। सागर पारेख अब सीरियल ‘सैराब’ में रोहित चंदेल की जगह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार… Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह
जल्द ही शुरू होगी नए एक्टर के साथ शूटिंग
खबरों की मानें तो इस मुख्य किरदार के लिए मेकर्स ने कई बड़े टीवी एक्टर्स से संपर्क किया था, लेकिन आखिर में सागर पारेख के नाम पर मुहर लगी है। फिलहाल सागर के साथ सिर्फ कागजी कार्रवाई का काम बचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, सागर तुरंत ही शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके बाद मेकर्स की तरफ से भी सागर पारेख की एंट्री का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा।
अन्य न्यूज़
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.