Railway RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तकनीशियन भर्ती के लिए कल 29 जुलाई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती होगी।
सिर्फ एक चरण में एग्जाम
इस बार भी पिछली बार की तरह आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होगा। वर्ष 2018 में जब 26000 एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती निकली थी तब टेक्नीशियन पद के लिए दो चरणों का सीबीटी एग्जाम लिया गया था।
योग्यता :
तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल (पे लेवल-5): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / IT / इंस्ट्रुमेंटेशन में B.Sc. डिग्री या इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, या बेसिक स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में डिग्री।
तकनीशियन ग्रेड III के विभिन्न पद (पे लेवल-2): मैट्रिकुलेशन / SSLC (10वीं पास) के साथ NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में ITI, या संबंधित ट्रेड में कोर्स पूर्ण एक्ट अप्रेंटिसशिप (CCAA)।
इस पद के लिए आईटीआई की जरूरत नहीं
केवल ‘तकनीशियन ग्रेड III (S & T)’ पद के लिए फिजिक्स और गणित के साथ 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
कहां कितने पद
क्र.सं. पद का नाम , कुल रिक्तियां (सभी RRB)
1 तकनीशियन ग्रेड I (सिग्नल) 323
2 तकनीशियन ग्रेड III (ट्रैक मशीन) 172
3 तकनीशियन ग्रेड III (ब्लैकस्मिथ) 306
4 तकनीशियन ग्रेड III (ब्रिज) 34
5 तकनीशियन ग्रेड III (कैरिज और वैगन) 501
6 तकनीशियन ग्रेड III (डीजल इलेक्ट्रिकल) 206
7 तकनीशियन ग्रेड III (डीजल मैकेनिकल) 346
8 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल / टीआरएस) 268
9 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल – जीएस) 329
10 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल – टीआरडी) 152
11 तकनीशियन ग्रेड III (ईएमयू) 147
12 तकनीशियन ग्रेड III (फिटर – ओएल) 469
13 तकनीशियन ग्रेड III (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) 162
14 तकनीशियन ग्रेड III (एस एंड टी) 320
15 तकनीशियन ग्रेड III (वेल्डर – ओएल) 150
16 तकनीशियन ग्रेड III (क्रेन ड्राइवर) 13
17 तकनीशियन ग्रेड III (कारपेंटर – वर्कशॉप) 229
18 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल – पीयू एवं वर्कशॉप) 128
19 तकनीशियन ग्रेड III (फिटर – पीयू एवं वर्कशॉप) 1109
20 तकनीशियन ग्रेड III (मशीनिस्ट – वर्कशॉप) 123
21 तकनीशियन ग्रेड III (मैकेनिकल – वर्कशॉप) 193
22 तकनीशियन ग्रेड III (मिलराइट) 170
23 तकनीशियन ग्रेड III (पेंटर – वर्कशॉप) 77
24 तकनीशियन ग्रेड III (ट्रिमर – वर्कशॉप) 46
25 तकनीशियन ग्रेड III (वेल्डर – पीयू एवं वर्कशॉप) 584
कुल वैकेंसी 6557
आयु सीमा
ग्रेड-वन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और ग्रेड-थ्री के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आरआरबी लेवल-2 (तकनीशियन ग्रेड III) के कुल पद
अहमदाबाद 243
बेंगलुरु 227
भुवनेश्वर 134
बिलासपुर 102
चंडीगढ़ 510
गोरखपुर 163
गुवाहाटी 450
जम्मू-श्रीनगर 26
कोलकाता 552
मुजफ्फरपुर 86
प्रयागराज 262
सिकंदराबाद 395
सिलीगुड़ी 226
तिरुवनंतपुरम 390
सभी RRB का कुल योग 6234
सैलरी कितनी मिलेगी
टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये (लेवल-5) निर्धारित किया गया है, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-थ्री के लिए 19,900 रुपये (लेवल-2) का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। टेक्निशियन ग्रेड I सिग्नल का पद 7वें वेतन आयोग के लेवल 5 में आता है, जबकि बाकी सभी 24 ‘टेक्निशियन ग्रेड III’ (Technician Grade III) के पद लेवल 2 में आते हैं।
इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-5 का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं तकनीशियन ग्रेड-III के 6234 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
चयन प्रक्रिया :
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT )
दस्तावेज सत्यापन (DV )
चिकित्सा परीक्षा (ME )
परीक्षा पैटर्न: प्रत्येक पे लेवल के लिए अलग-अलग CBT आयोजित किया जाएगा।
तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल (लेवल-5) के लिए:
कुल अवधि: 90 मिनट।
कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
अंक विभाजन: सामान्य जागरूकता (10 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क (15 अंक), कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें (20 अंक), गणित (20 अंक), और बुनियादी विज्ञान व इंजीनियरिंग (35 अंक)।
तकनीशियन ग्रेड III के सभी पदों (लेवल-2) के लिए:
कुल अवधि: 90 मिनट।
कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
अंक विभाजन: गणित (25 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क (25 अंक), सामान्य विज्ञान (40 अंक), और सामान्य जागरूकता (10 अंक)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.