Devajit Saikia on Rohit Sharma: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर खतरा टला या नहीं? बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रिव्यू मीटिंग क्लियर मैसेज दिया है।
रोहित शर्मा से और क्या चाहिए?
सैकिया ने रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बात की और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित की तारीफ की। बीसीसीआई सचिव ने कहा, ”वह सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकले लगाने वालों को और मसाला नहीं देना चाहता।” टेस्ट और टी20 इंटररनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। उन्होंने पिछला वनडे जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेला था। रोहित ने लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे मैच में 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और पांच सिक्स शामिल हैं। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। इस मैच से पहले भी रोहित के रिटायरमेंट की अफवाह उड़ी थी लेकिन ‘हिटमैन’ ने शतक जड़कर सभी का मुंह बंद कर दिया।
‘खिलाड़ी चोटिल हो रहे क्योंकि…’
भारतीय टीम इन दिनों चोटों के संकट का सामना कर रही है। हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी अनफिनट हैं। जसप्रीत बुमराह, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिगंटन सुंदर और हर्षित राणा अफागनिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हैं लेकिन चारों का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। सैकिया ने कहा, ”खिलाड़ियों को चोटें लग रही हैं क्योंकि उन्हें बहुत सारे मैच खेलने पड़ते हैं। अगर आप उनका शेड्यूल देखें तो इंग्लैंड में हमारी 15 खिलाड़ियों की टीम वनडे सीरीज के लिए गई थी, जिसमें से 3 या 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए। हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि खिलाड़ियों ने उससे पहले दो महीने आईपीएल खेला है। इसका खिलाड़ियों की सेहत पर असर पड़ता है।”
‘कप्तान-कोच से फीडबैक ले रहे’
उन्होंने आगे कहा, ‘’मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत ऐसी स्थितियों से बचने के लिए हम कुछ तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास एक प्रोटोकॉल है कि चोट के बाद कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल मैचों में कैसे वापसी कर सकता है। हम इन अनचाही स्थितियों से बचने के लिए एक सही स्ट्रेटेजी बनाने के लिए कप्तानों और हेड कोच से फीडबैक ले रहे हैं। अगले एफटीपी में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिले, कंडीशन के हिसाब से ढलने में आसानी हो, या SENA देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच हों।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.