सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हैं। उन्होंने 2012 में मुंबई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। सूर्या आईपीएल में चार सीजन को छोड़कर सिर्फ एमआई की ओर से खेले हैं।
‘सूर्या को IPL टीम की कप्तानी करनी चाहिए’
पूर्व ओपनर रमेश ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”सूर्या एक कप्तान के तौर पर वास्तव में कमाल के रहे हैं। मेरी राय में सूर्या को निश्चित रूप से आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करनी चाहिए। अगर एमआई सूर्या को कप्तानी बनाती है तो यह टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगा।” सूर्या आईपीएल में पांच मैचों में एमआई की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से दो जीते और तीन गंवाए। उन्हें यह मौके नियमित कप्तान की गैर मौजूदगी में मिले। सूर्यकुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विकेटकीपर संज सैमसन को ड्रॉप करने को सबसे मुश्किल फैसला बताया था। उन्होंने जब सैमसन को इस बारे में बताया तो विकेटकीपर ने कप्तान को बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन पर फोकस करने को कहा।
‘कई कप्तान ऐसा नहीं करते लेकिन सूर्या ने…’
भारत के लिए 19 टेस्ट और 24 वनडे खेलने वाले रमेश ने कहा, ”सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सैमसन को ड्रॉप करने पर उनके रिएक्शन ने कैसे प्रभावित किया। उस समय, सूर्या एक कप्तान और संजू एक टीम प्लेयर के तौर पर चमके। कई कप्तान खिलाड़ी को बाहर करने के बारे में उससे बात नहीं करते लेकिन सूर्या ने कोशिश की।” बता दें कि सैमसन की बाद में प्लेइंग इलवेन में वापसी हुई और भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उन्होंने पांच पारियों में 80.25 के औसत से 321 रन जुटाए।
कप्तानी छिनने पर सूर्यकुमार थे हैरान
सूर्यकुमार ने इंटरव्यू में कप्तानी से हटाए जाने पर हुई निराशा के बारे में कहा था कि वह काफी समय तक इस फैसले को समझने की कोशिश करते रहे। उन्होंने कहा, ”मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं? क्या मुझे खेलना भी है या नहीं?” उन्होंने कहा, ”इस दौरान मेरी पत्नी ने मुझे याद दिलाया कि मैंने 20 साल पहले क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था और उसी जुनून को फिर से जगाने की सलाह दी।” सूर्या ने आगे कहा, ”हां, मैं थोड़ा निराश था, क्योंकि दो साल में हमने एक भी सीरीज नहीं गंवाई थी और विश्व कप तथा एशिया कप भी जीता था। ऐसे में मेरे मन में यही चल रहा था कि अगर सब अच्छा चल रहा है तो बदलाव क्यों हुआ?”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.