आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन अभी दूर है, लेकिन इसको लेकर खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं। अब बड़ा और अहम अपडेट सीएसके के कप्तान रहे एमएस धोनी को लेकर सामने आया है। पता चला है कि धोनी खुद ही आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने से इन्कार कर दिया है। ये बात उनके साथी रहे पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कही है।
आईपीएल 2026 में धोनी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे एक भी मुकाबला
एसएस धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। वे टीम के साथ जरूर रहे, लेकिन मैदान में नहीं उतरे। पता चला था कि उनके पैर में चोट है, काफी वक्त तक इंतजार किया जाता रहा कि वे खेलेंगे, लेकिन पूरा सीजन ऐसे ही निकल गया। उस वक्त ये बात भी सामने आई थी कि अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो कम से कम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तो उतर ही सकते हैं। अब सीएसके के पूर्व बल्लेबाज बद्रीनाथ ने इसका खुलासा किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा है कि उनसे बात करते हुए धोनी ने कहा था कि वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते। उन्होंने कहा कि धोनी खुद को पूर्णकालिक कीपर मानते हैं और अगर वे खेलेंगे तो पूरे 20 ओवर तक मैदान में नजर आएंगे।
कुछ ही ओवर की बैटिंग के लिए आते हैं धोनी
इस बीच बद्रीनाथ ने कहा है कि उन्हें लगता है कि अगर धोनी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलें तो इससे टीम को फायदा होगा। धोनी के लिए अब बहुत लंबे समय तक मैदान में रहना संभव नहीं दिखता है। वैसे भी वे कुछ ही ओवर की बैटिंग के लिए आते हैं, ऐसे में उनका नया रोल में होना ज्यादा अच्छा रहेगा।
इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बीसीसीआई ने मांगी है टीमों से राय
इस बीच आपको ये भी बता दें कि अगले साल होने वाले आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल रहेगा कि नहीं, ये भी अभी साफ नहीं है। खबर आई थी कि बीसीसीआई ने आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी फ्रेंचाइजियों से खत लिखकर इस रूल के बारे में जानना चाहा है, ताकि ये तय किया जा सके के ये नियम होना चाहिए कि नहीं। आपको याद ही होगा कि बीच बीच में कई खिलाड़ी इस नियम को लेकर अपनी अपनी आवाज उठाते रहे हैं। साथ ही कुछ टीमों ने भी इसका विरोध किया था। अब देखना होगा कि इसको लेकर आखिरी फैसला क्या होता है।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, दो मैचों में लगा सके हैं केवल एक हाफ सेंचुरी
भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को क्यों नहीं मिली एंट्री
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.