Spark In Marriage After Children : अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि अब उनके बीच प्यार नहीं रहा. इसकी वजह बच्चों की जिम्मेदारी और समय का अभाव बताते हैं. तो क्या शादी और बच्चे के बाद जीवन नीरस हो जाता है? नहीं, अगर आप सही तरीके से अपने रिश्ते को प्रोटेक्ट करें और प्लान के साथ एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं तो रोमांस जीवनभर खोता नहीं.
एक खुशहाल परिवार के लिए आप दोनों का जुड़ाव सबसे जरूरी है.
1. बच्चों को सुलाकर अरेंज करें डिनर डेट
डेट के लिए हमेशा बाहर जाना जरूरी नहीं. जब बच्चे सो जाएं, तो घर के एक कोने को थोड़ा स्पेशल बनाएं. फोन को ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड पर डालें, अच्छी सी म्यूजिक चलाएं और साथ में खाना खाएं. इस समय बच्चों के स्कूल या खर्चों की बात बिल्कुल न करें. बस एक-दूसरे के बारे में बात करें.
2. मॉर्निंग वॉक को बनाएं डिवाइस लेस
सुबह का वक्त जब बच्चे सो रहे हों, तब 15 मिनट के लिए साथ टहलने निकलें. इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की तरह इस्तेमाल करें. बिना फोन के हाथ में हाथ डालकर चलना आपको मानसिक रूप से करीब लाएगा. यह ताजी हवा आपके रिश्ते में भी नई ताजगी भर देगी.
3. ’15-मिनट’ टी-टाइम कनेक्शन
शाम को जब बच्चे अपने होमवर्क या खेल में व्यस्त हों, तब साथ में चाय पिएं. यह छोटा सा पल दिन भर की थकान के बीच एक-दूसरे का हाल जानने का सबसे प्रैक्टिकल तरीका है. याद रखिए, छोटे-छोटे पलों का निवेश ही बड़े बदलाव लाता है.
4. ग्रोसरी या शॉपिंग डेट
सुनने में यह काम जैसा लग सकता है, लेकिन बिजी पेरेंट्स के लिए यह साथ वक्त बिताने का शानदार बहाना है. बच्चों को घर पर छोड़कर साथ में खरीदारी करने जाएं. रास्ते में कार में अपने पसंदीदा गाने सुनें और बीच में कहीं रुककर कॉफी पिएं. काम के साथ-साथ यह छोटा सा आउटिंग आपको रिफ्रेश कर देगा.
5. महीने में एक बार ‘आउट-ऑफ-होम’ डेट
महीने में कम से कम एक बार किसी दोस्त या रिश्तेदार से बच्चों को थोड़ी देर संभालने की मदद लें. बाहर फिल्म देखने जाएं या अपनी पसंदीदा जगह पर डिनर करें. घर के माहौल से बाहर निकलना आपको ‘मम्मी-पापा’ की भूमिका से हटाकर दोबारा ‘लव बर्ड’ वाली फीलिंग देता है.
पेरेंट्स के लिए एक छोटी सी टिप:
यह याद रखें कि अपने लिए समय निकालना बच्चों के प्रति लापरवाही नहीं. जब आप दोनों खुश और एक दूसरे से कनेक्टेड रहेंगे, तभी आप बेहतर पेरेंट्स भी बन पाएंगे. तो बस, अपराधबोध (Guilt) छोड़िए और आज ही अपनी अगली डेट प्लान कीजिए!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.