हरी सब्जियों में लौकी-तोरई का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन अक्सर लोग इन सब्जियों का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लौकी तोरई का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता है। हालांकि इसे अच्छे तेल मसाले के साथ बनाया जाए तो ये आपकी पसंदीदा सब्जी के स्वाद को भी फीका कर सकती हैं। ज्यादातर घरों में बीमार होने पर, हल्का खाने का मन होने पर सिंपल तरीके से इन्हें बनाया जाता है। लेकिन अगर आपको कुछ स्वादिष्ट खाना है तो एक बार मसाला तोरई बनाकर खाएं। कुछ लोग भरवां तोरई बनाकर खाते हैं, लेकिन हम आपको बिना भरे ही स्वादिष्ट मसाला तोरई बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। एक बार आप इस तरह से तोरई बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। रोटी या पराठे के साथ मसाला तोरई का स्वाद काफी अच्छा लगा है। सबसे खास बात ये है कि जिस तरह से हम आपको मसाला तोरई बनाना बता रहे हैं उसे बनाना बेहद आसान है। फटाफट नोट कर लें मसाला तोरई की रेसिपी।
मसाला तोरई की रेसिपी
पहला स्टेप- मसाला तोरई बनाने के लिए आप ताजा, हरी और कच्ची तोरई ले लें। तोरई को धोने के बाद छील लें और एक बार फिर से साफ पानी से धो लें। अब तोरई को भिंडी जितना लंबा और पतला काट लें। तोरई काफी पतली होती है तो आप उसके हिसाब से बीच में सिर्फ 1 या 2 कट लगाकर ही इसे काट सकते हैं। सारी तोरई ऐसे ही काटकर रख लें।
दूसरा स्टेप- अब मसाला बनाने के लिए आप 1 प्याज, थोड़ा लहसुन अदरक, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा टमाटर लें और मसाला पीस लें। अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हींग- जीरा डालें और तैयार मसाला डाल दें। अब ऊपरे से सारे सूखे मसाले जैसे सौंफ, धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं।
तीसरा स्टेप- अब मसाले में तोरई डालें और नमक डालकर ढककर पकाएं। जब तोरई पक जाएं तो गैस बंद कर लें। तोरई पानी वाली सब्जी होती है। अगर डालते ही बहुत पानी छोड़ दे तो घबराएं नहीं आप तोरई को खोलकर थोड़ा हाई फ्लेम पर पकाएं। इससे तोरई का सारा पानी सूख जाता है और सब्जी एकदम मसालेदार बनती है।
तोरई की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे सर्व करें। अगर इस तरह नहीं बनाना तो मसाले को पहले तेल में भून लें और फिर तोरई को बीच से कट लगाकर उसमें मसाला भर लें। अब थोड़ा तेल डालकर मसाला भरी हुई तोरई डालकर पकाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.