लॉकअप में श्रेया कालरा को ये कहते सुना गया था कि राम कपूर लड़कियों के बहुत ज्यादा हग और किस करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि इससे वो असहज हो जाती हैं। अब राम कपूर ने श्रेया के इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
श्रेया को लेकर राम कपूर से हुआ सवाल
नयनदीप रक्षित के साथ खास बातचीत में राम कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि श्रेया की बातों को गलत तरीके से लिया गया या उन्हें शो में कुछ बाउंड्रीज रखनी चाहिए थीं? इस बारे में राम कपूर ने कहा कि श्रेया ने शो में उनसे कई बार इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि श्रेया ने उनसे साफ किया था कि उनका वो मतलब नहीं था।
राम कपूर बोले- फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या बोल रहा है
राम कपूर ने कहा कि अगर लोग श्रेया की बातों को गलत तरीके से ले रहे हैं तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस शो में सभी बातें ही बिना मतलब के ली गई हैं। उन्होंने कहा कि वो 27 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन आजतक किसी भी महिला ने उनके व्यवहार को लेकर शिकायत नहीं की है।
राम कपूर बोले- 27 सालों के करियर में किसी महिला ने नहीं की शिकायत
राम कपूर ने कहा- अपने पूरे करियर के दौरान मैं ऐसा ही रहा हूं और मैं किसी के लिए खुद को नहीं बदलूंगा। अगर मेरे व्यवहार को कोई गलत समझ रहा है तो मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता है।
राम कपूर ने आगे कहा, “मुझे इस बात की खुशी और गर्व है कि मेरे 27 सालों के करियर में अभी तक किसी भी महिला ने मेरे व्यवहार को गलत नहीं बताया है। इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं? मैं जो हूं वही रहूंगा। मैं इस तरह के विवादों में अपना समय नहीं बर्बाद करूंगा क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़े रही है। मैं अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी पर फोकस करता हूं।”
श्रेया के पॉडकास्ट में हिस्सा लेंगे राम कपूर
बता दें, इसी बातचीत के दौरान राम कपूर ने साफ किया कि उन्हें श्रेया से कोई भी परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रेया ने उन्हें अपने पॉडकास्ट पर बुलाया है। वो श्रेया के पॉडकास्ट में हिस्सा लेंगे ताकि लोग ये समझ जाएं कि उन दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.